Breaking News :
>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राज्य में गन्ना किसानों का 360 करोड़ बकाया भुगतान 45 दिन के भीतर करने के अधिकारियों को दिए आदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अप्रैल 2022, मंगलवार, देहरादून। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य में गन्ना किसानों का 360 करोड़ बकाया भुगतान 45 दिन के भीतर करने के आदेश अधिकारियों को दिए गए हैं। आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए समीक्षा बैठक कर रोडमैप तैयार किया जाएगा। विधायक ने पशुपालन व मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आने का आह्वान किया।

मंगलवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए गन्ना, पशुपालन, दुग्ध विकास व मत्स्य पालन मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों के हित में सबसे आगे है। उत्तरप्रदेश से पांच रुपये अधिक गन्ना मूल्य दिया जा रहा है। उन्होंने युवाओं के पशुपालन को लेकर रूचि कम दिखाने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दूरस्थ इलाकों के आईटीआई में ही कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे पहले स्वागत समारोह में बहुगुणा ने कहा कि राज्य में मातृशक्ति के अपार सहयोग से भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 2030 तक राज्य को नंबर वन बनाया जाएगा।

सरकार पलायन रोकने व रिवर्स पलायन को प्रतिबद्ध है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, प्रदीप जनौटी, प्रताप बिष्ट, गोपाल रावत, मोहन नेगी, अरविंद पडियार, दयाकिशन पोखरिया, मोहित रौतेला, भावना मेहरा, दया बिष्ट, विमला अधिकारी, रीना मेहरा, जीवंती बिष्ट, मोहित साह, हरीश भट्ट समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!