Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्ड

स्थानीय युवाओं को रोजगार देगी छप्पन करोड की सतपुली झील- महाराज

सतपुली नगर पंचायत की चुनावी सभा ट्रिपल इंजन पर जोर

सतपुली। भाजपा की सरकार में सतपुली नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास हो रहा है। बहुप्रतीक्षित सतपुली झील निर्माण हेतु नाबर्ड से 56,34,9700 (छप्पन करोड चौतीस हजार सत्तानबे हजार) रुपये स्वीकृत हुए हैं। सतपुली झील निर्माण के बाद एक और जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं दूसरी ओर यहां पर विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की जाएगी।

उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता, चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अंजना वर्मा और पार्टी के सभी वार्ड प्रत्याशियों के सर्मथन में सतपुली बाजार में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और ट्रिपल इंजन की सरकार बने।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नगर पचांयत सतपुली के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य हेतु रुपये 1,61,4400 (एक करोड़ इकसठ लाख चवालीस हजार) स्वीकृत किए गए। दगलेश्वर महादेव मन्दिर में स्नानागार का निर्माण व सौन्दर्यकरण के लिए रुपये 76,00,000 (छियत्तर लाख) की लागत से विनिर्माण कार्य, चल रहा है। सतपुली में 2,81,00,000 (दो करोड इक्यासी लाख) की लागत से बहुंमजिला शॉपिग काम्प्लेक्श, सुलभ शौचालय और पार्किंग का निर्माण कार्य किया गया है।

औडल बड़ा में गौशाला निर्माण हेतु 76,00,000 (छियत्तर लाख) रुपए लागत से निर्माण कार्य चल रहे हैं। सतपुली में 25,56,00,000 (पच्चीस करोड़ छप्पन लाख) रुपये की लागत से नगरीय पम्पिग पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। पर्यटन विभाग से सतपुली में 40 शय्याओं के पर्यटन आवास गृह हेतु रुपये 4,42,65,000 (चार करोड़ बयालीस लाख पैसठ हजार) की स्वीकृति के साथ निर्माण कार्य चल रहा है। कार पार्किंग निर्माण हेतु रुपये 3,52,53,000 (तीन करोड़ बावन लाख तिरेपन हजार) की स्वीकृति साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। सिचाई विभाग से सतपुली में निरीक्षण भवन एवं डारमेट्री निर्माण कार्य के लिए रुपये 2,43,88,000 (दो करोड़ तिरालीस लाख अठ्‌ठासी हजार) की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है।

महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। जिस प्रकार तेजी के साथ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है और उत्तराखंड में पर्यटकों व यात्रियों की संख्या में लगातार बड़ी मात्रा में इजाफा हो रही है उसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वह विज़न साकार होने लगा है जब उन्होंने कहा था कि आने वाला अगला दशक उत्तराखंड का होगा।

उन्होंने जनता से भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अंजना वर्मा सहित सभी वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूर है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!