Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दी बहुउद्देशीय शिविर में अनुपस्थित रहे अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की चेतावनी

  • विकास कार्यों में शिथिलता बरदाश्त नहीं : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2021, मंगलवार, पौड़ी। विकास एक सतत प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के नित नए आयाम प्राप्त कर रही है। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में भी निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उक्त बात मंगलवार को सतपुली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कही।

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने मंगलवार को सतपुली में बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करने वाले अनेक विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होने विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्याओं को सुनने के साथ-साथ मौके पर ही उनके निस्तारण के आदेश भी दिये। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बहुउद्देशीय शिविर में अनुपस्थित रहे अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की भी चेतावनी दी।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ त्वरित गति से उनका समाधान करें।उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि विकास योजनाओं में अधिकारियों ने शिथिलता बरती और जनता की समस्याओं को सुनने में जरा भी कोताही दिखाई गई तो उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

बहुउद्देशीय शिविर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्वयं सहायता समूह “एक लक्ष्य सी एल एफ” ग्वीन मल्ला, बीरोंखाल एवं “उत्तरायणी सी एल एफ” धरासू, एकेश्वर को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 5-5 लाख रूपये का चैक वितरित करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अनेक लोगों को राशन कीट भी प्रदान की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के जन सम्पर्क अधिकारी मुलायम सिंह, एकेश्वर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन, सीडीओ प्रशान्त कुमार एवं जिलाधिकारी श्री विजय कुमार जोगदण्डे सहित अनेक जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

क्षेत्र भमण के दौरान बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करने के पश्चात सतपाल महाराज ने ग्राम पाटली में 15 लाख की लागत से जिला योजना एवं विधायक निधि से निर्मित होने वाले पंचायत भवन का शिलान्यास भी किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!