Breaking News :
>>ओलिंपियाड की परीक्षा में स्टेट रैंक में आरव यादव को दूसरा स्थान>>आतिशी का दावा : बीजेपी की साजिश के तहत स्वाति मालीवाल लगा रहीं आरोप>>मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक >>आईपीएल 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच महामुकाबला आज >>माँ के सामने घर के आँगन से तीन वर्षीय बच्चे को उठाकर ले गया गुलदार, 200 मी दूरी पर मिला शव >>अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती दिखेंगी आलिया भट्ट, प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक्ट्रेस की हुई एंट्री>>दिल्ली पहुंचे सीएम धामी ने आप को बनाया निशाना, कहा- स्कूल कॉलेज के नाम पर खोले शराब के अड्डे>>यूपी वालों की हो गई मौज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन भरेगी फर्राटा >>फिट रहने के लिए रोजाना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग>>आज सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट>>अब तक 94,218 से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी- डॉ विनीता शाह>>अर्थव्यवस्था मजबूत करते सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम>>प्लास्टिक फ्री श्री केदारनाथ की दिशा में बढे कदम, दो प्लास्टिक वेंडिंग मशीन यात्रा मार्ग पर की गई स्थापित>>11 गर्ल्स बटालियन ने सीआईएमएस कॉलेज को दी एनएसीसी खोलने की मान्यता>>बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को दी जाए अतिरिक्त गर्म वर्दी- प्रेमचंद>>भीषण गर्मी से जूझ रहा देश, अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू>>आईपीएल 2024- लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज >>बड़कोट पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>डबल इस्मार्ट का दमदार टीजर रिलीज, आमने-सामने नजर आए राम पोथिनेनी और संजय दत्त>>आगामी मानसून सीजन की तैयारी हुई शुरू, लगाए जा रहे आठ डॉप्लर रडार और 195 सेंसर 
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश महिला मोर्चों के द्वारा आयोजित किया गया ‘सशक्त बहना सम्मेलन’

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2024, शनिवार, देहरादून। आज, 6 जनवरी 2024 को महानगर देहरादून स्थित लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चों के द्वारा सशक्त बहना सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया साथ ही महिला कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभु श्री राम के भजन के साथ वातावरण राम मय हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने सभी महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाओं को सशक्त बनाने में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है।
वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में कई विकास कार्य किया जा रहे हैं। सर्वप्रथम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शौचालय बनाने से लेकर उज्जवला गैस कनेक्शन देने तक महिलाओं को एक सम्मान देने का काम किया है। आज जहाँ महिलायें इस देश का नेतृत्व कर रही है इसमें भी मोदी जी का बहुत बड़ा योगदान है। 2014 में जब देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना भरोसा जताया और केंद्र में सरकार बनी, उसके बाद से आज तक विकास की गति ने तेज रफ्तार पकड़ी है, चाहे वह देश की आर्थिक सुरक्षा हो, सड़कें हों, आवास हों, हर क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति का विकास हो इसके लिए मोदी जी निरंतर कार्यरत हैं। आज देश में मोदी जी के नेतृत्व में सभी महिलाओं को विश्वास है कि उनके सम्मान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने सभी कार्यकर्ताओं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज यह महिला सशक्तिकरण बैठक एक नई ऊर्जा के साथ महिलाओं को काम करने के लिए अग्रसित करेगी और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाएगी।
आज हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमें हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व करने वाला भाई नेता मिला है जो निरंतर इस देश को विकसित बनाने में कार्य कर रहा है। जब यह देश विकसित होगा तो उसे देश का प्रत्येक व्यक्ति भी विकास की गति में अपनी भूमिका निभाएगा उसका विकास होगा। आज महिलायें भी सशक्त मजबूत बन रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेकों अनेक कार्य किया जा रहे हैं, चाहे उन्हें लखपति दीदी बनाने का निर्णय हो या स्वरोजगार की बातें हों। आज उत्तराखंड में भी हमारी महिलायें नए-नए रोजगार के साथ आगे बढ़ रही हैं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं के लिए कई लाभकारी योजनायें चलाई जा रही हैं, जिससे उन्हें समाज में रहने और कार्य करने के लिए सहयोग प्राप्त होता है।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में श्री प्रभु राम जी का भव्य मंदिर निर्माण किया जा रहा है। हम सभी जानते हैं कि 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में स्थापित होने वाले हैं, हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद देना चाहिए।
जहाँ एक ओर देश विकसित की ओर आगे बढ़ रहा है, वही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि आने वाले समय में भारत विश्व की नंबर तीन की अर्थव्यवस्था में शामिल होगा।

कार्यक्रम में कैंट विधानसभा से विधायक श्रीमती सविता कपूर ने भी सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत अभिनंदन किया और साथ में सभी महिला कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि हम सभी महिलायें आने वाले लोकसभा चुनाव में संकल्प लेते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से पाँचों सीटों में जीत दर्ज करायेंगे।

कार्यक्रम में महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया और सभी का धन्यवाद किया कि इतनी बड़ी विशाल संख्या में हमारी महिलायें अपना घर परिवार से समय निकालकर इस सभा में प्रतिभा करने पहुँची हैं, मैं इन सभी महिलाओं को धन्यवाद देती हूँ। आने वाले समय में हम सभी महिलाओं का एक महत्वपूर्ण भूमिका बने, इसके लिए हमें सदा लगातार कार्य करते रहेंगे और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जितने भी लाभकारी महिलाओं के लिए योजनायें चलाई जा रही है हम उनका धन्यवाद देते हैं साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड राज्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है, उत्तराखंड का गौरव बढ़ रहा है और मोदी जी की गारंटी जो महिलाओं के साथ हमेशा बनी है उसके साथ हम सब महिलाओं को मोदी जी को आश्वासन देना है कि हम सभी आपके साथ हैं और आने वाले जितने भी चुनाव होंगे वह सभी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में होंगे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस विशाल जनसभा के लिए सभी महिला कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपना समय निकालकर प्रतिभाग किया।
टिहरी लोकसभा से सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी इस विशाल कार्यक्रम के लिए सभी महिला कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में महामंत्री संगठन अजेय कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी कुलदीप कुमार महानगर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल विधायक राजपुर खजान दास विधायक धर्मपुर विनोद चमोली विधायक रायपुर उमेश शर्मा, सुनील उनियाल गामा, राज्य मंत्री मधु भट्ट, विनोद उनियाल, नेहा जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री गीता रावत, वंदना ठाकुर, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, महामंत्री सुषमा, अमित मल्होत्रा आदि सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!