Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डदेशदेहरादून

सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत सरदार पटेल मंडल ने किया प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार, देहरादून। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के सरदार पटेल मंडल द्वारा गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में सैंट्रियो मॉल, देहरादून में आयोजित किया गया, जिसमें मंडल के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस डॉक्यूमेंट्री में प्रधानमंत्री मोदी के संघर्षपूर्ण जीवन की झलक दिखाई गई, जिसमें उनके बचपन की कठिन परिस्थितियाँ, पिता के साथ चाय बेचने का अनुभव, सेवा भावना से प्रेरित घटनायें और राष्ट्र के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

फिल्म का एक विशेष दृश्य, जहाँ एक गरीब बच्चे को स्कूल ड्रेस न होने के कारण विद्यालय आने से रोका जाता है और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक नाटक में पुरस्कार जीतकर उसकी ड्रेस दिलवाने की प्रेरक घटना को दर्शाया गया जिसने सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश के हर नागरिक, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका त्याग, सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर मीडिया प्रभारी अक्षत जैन, मंडल महामंत्री मनोज कंबोज, अजय सिंह, उपाध्यक्ष विनोद तोमर, रेखा निगम, हितेश चौधरी, संजू गुप्ता, मंत्री संदेश ठाकुर, सुषमा पवार, शिखा वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष मृगेंद्र कपूर, सोशल मीडिया प्रभारी ऐश्वर्या खंडूरी, आईटी प्रभारी जगमोहन, पार्षद मिनाक्षी मौर्य, डॉली मोहन, बबीता गुप्ता, प्रमोद दत्त, नवीन कुमार, राहुल जुयाल, रजनी शर्मा, सीमा चौधरी, सुरेश कुमार, मुन्ना कुमार, रशीद अहमद, प्रमोद शुक्ला, सतीश साहनी, राधे गुप्ता, महिपाल सिंह, राज शर्मा, गौरव तोमर, प्रशांत स्वरूप मित्तल, मनोज गुप्ता एवं शर्मिला शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!