Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
मनोरंजनविशेष

कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 11 के पहले करोड़पति बने बिहार के सनोज

आकाश ज्ञान वाटिका। बिहार के सनोज राज कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 11 के पहले करोड़पति बन गये हैं। सनोज ने शानदार खेल खेलते हुए 15 सवालों के सही जवाब देकर 1 करोड़ की धनराशि जीत ली है। सनोज ने 7 करोड़ के लिए 16वां सवाल नहीं खेला, जिसका ग़लत उत्तर देने पर जीती हुई राशि घटकर 3 लाख 20 हज़ार रह जाती। 15वें सवाल का जवाब देने के लिए सनोज को अपनी आख़िरी लाइफ लाइन आस्क द एक्सपर्ट का सहारा लेना पड़ा था।

जिस सवाल ने सनोज को एक करोड़ रुपये का ईनाम जिताया, वो है- भारत के किस मुख्य न्यायाधीश के पिता भारत के एक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे ? इसका सही जवाब है- जस्टिस रंजन गोगोई। इस सवाल के जवाब के लिए सनोज ने लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया था। और जिस सवाल का सही जवाब देकर सनोज 7 करोड़ की धनराशि जीतकर इतिहास रच सकते थे, वो ये रहा- ऑस्ट्रेलियन दिग्गज बल्लेबाज़ सर डॉन ब्रैडमैन ने किसी भारतीय गेंदबाज़ की बॉलिंग पर एक रन बनाकर प्रथम श्रेणी का अपना सौंवा शतक पूरा किया था ? इसका सही जवाब है- गोगुमल किशन चंद।

इस सवाल को अटेम्प्ट करने से सनोज ने मना कर दिया, क्योंकि उनके पास कोई लाइफ़ लाइन नहीं बची थी और रिस्क बहुत अधिक हो गया था। सनोज ने एक करोड़ की धनराशि से ही संतोष किया। सनोज की इस जीत से उनके परिवार वाले और रिश्तेदारों के चेहरे ख़ुशी से खिल गये। उनके पिता भावुक हो गये। अमिताभ ने सनोज को गले लगाकर बधाई दी। सनोज की सादगी और मेधा ने अमिताभ बच्चन को भी ख़ूब प्रभावित किया।

बिहार के जहानाबाद के निवासी सनोज राज दिल्ली में रहकर आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सनोज से पहले उत्तर प्रदेश के हिमांशु धूरिया ने 50 लाख रुपये की धनराशि जीती थी, हालांकि एक करोड़ के सवाल पर वो चूक गये थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *