Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

तमिलनाडु कैडर के IPS संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2022, रविवार, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को दूसरी बार सेवा विस्तार नहीं मिल पाया। अब उनकी जगह तमिलनाडु कैडर के आईपीएस संजय अरोड़ा नए दिल्ली पुलिस आयुक्त होंगे। आज 31 जुलाई को राकेश अस्थाना का दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर अंतिम दिन था। उससे पहले ही गृह मंत्रालय की ओर से संजय अरोड़ा को नया पुलिस आयुक्त नियुक्त कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब किसी गैर यूटी कैडर के आईपीएस को दिल्ली पुलिस का मुखिया बनाया गया। केंद्र सरकार के बेहद करीबी माने जाने वाले अस्थाना को केंद्र सरकार के इस फैसले से बड़ा झटका लगा है। इन्हें और बड़ा पद मिलने की आशंका जताई जा रही थी। संजय अरोड़ा को पुलिस आयुक्त बनाने के अब यह साफ हो गया की यूटी कैडर का सबसे बड़ा 1988 बैच के आई पीएस को दिल्ली पुलिस आयुक्त बनने का सपना अधूरा रह जायेगा। इस कैडर में वर्तमान में चार आईपीएस हैं।

गुजरात कैडर के 1984 बैच के आइपीएस दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना का कार्यकाल आज 31 जुलाई को खत्म हो रहा था। आयुक्त पद पर रहते हुए अस्थाना ने दिल्ली पुलिस को बेहतर दिशा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वर्षों से एक ही ढर्रे पर चलने वाली दिल्ली पुलिस के कामकाज में अमूल चूक बदलाव लाकर अस्थाना ने इस बल को और मजबूत व पेशेवर बनाने की दिशा में एक के बाद कई मजबूत फैसले लिए थे। उन्होंने दिल्ली पुलिस को एक नई दिशा दी, जो महकमे में चर्चा का विषय बना रहा था।

सरकार से मजबूत संबंध होने, उनकी कार्यशैली व कामकाज के तौर तरीके से माना जा रहा है कि उन्हें दोबारा भी दिल्ली पुलिस में सेवा विस्तार दिया जा सकता है अथवा इससे भी बड़ा कोई पद मिल सकता है, मगर ऐसा न हो सका। उनका कार्यकाल खत्म होने का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा था दिल्ली पुलिस ही नहीं केंद्र शासित प्रदेशों में तैनात यूटी कैडर के समस्त आइपीएस की निगाहें गृह मंत्रालय के निर्णय पर टिकी हुई थी। अब उन सब पर विराम लग गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!