Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

सैनिक सम्मान यात्रा : सैनिक कल्याण गणेश जोशी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों व सैनिक संगठनों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

देश का सबसे भव्य सैन्यधाम बनाया जा रहा है जिसमें शहीदों के चित्र, लाइब्रेरी, थियेटर, लाईट एवं साउण्ड, मन्दिर आदि बनाया जायेगा : सैनिक कल्याण गणेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार, हल्द्वानी (सूचना)। जनपद नैनीताल में सैनिक सम्मान यात्रा कार्यक्रम की रूप-रेखा तय करने हेतु अधिकारियों व सैनिक संगठनों के साथ सर्किट हाउस काठगोदाम में सैनिक कल्याण एवं औद्योगिक विकास, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने कहा कि देहरादून में भव्य सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के 1734 वीर सैन्य शहीदों के घरों से मिट्टी कलश में लेकर देहरादून में सैन्यधाम का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि देश का सबसे भव्य सैन्यधाम बनाया जा रहा है जिसमें शहीदों के चित्र, लाइब्रेरी, थियेटर, लाईट एवं साउण्ड, मन्दिर आदि बनाया जायेगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि जनपद में सभी ब्लाकों के वीर शहीद सैनिकों के घरों से मिट्टी लाई जायेगी, इसके लिए ब्लाक स्तर पर शहीद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रत्येक ब्लाक कार्यक्रम में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। शहीदों के घरों से मिट्टी लाने हेतु टीमें बनाई जायेंगी। टीम में खण्ड विकास अधिकारी, पंचायतराज अधिकारी, राजस्व के साथ ही ब्लाक सैनिक कल्याण समन्वयक होंगे। उन्होंने पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश जिलाधिकारी व सैनिक कल्याण अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि जनपद का भव्य वृहत कार्यक्रम हल्द्वानी में आयोजित किया जायेगा, जिसकी समस्त व्यवस्थायें कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कैबनेट मंत्री ने कहा कि जनपद में 56 शहीद चिन्हित हैं। हल्द्वानी वृहत समारोह में सभी 56 शहीदों के परिवारों को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट के साथ ही पूर्व जनरल बी.के. सिंह भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने सैनिक संगठनों से कहा कि हल्द्वानी भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को लाने के निर्देश भी दिये।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक विश्राम गृह हेतु लालकुऑ में चिन्हित भूमि का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश प्रभागीय वानाधिकारी, राजस्व अधिकारी व सैनिक कल्याण अधिकारी को दिये।

बैठक में विधायक नवीन दुम्का, राम सिंह कैडा, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, प्रभागीय वानाधिकारी संदीप कुमार, सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन से.नि. आर.एस. धपौला, प्रबन्धक उपनल कर्नल सेनि बीके साह, डॉ० अनिल कूपर डब्बू, पुष्कर काला सहित विभिन्न सैन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं पूर्व सैनिक मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!