Breaking News :
>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
उत्तराखण्डचम्पावत

संग्ज्यू कार्यक्रम 2024 : चंपावत पहुँचे मुख्यमंत्री धामी ने लोहाघाट में किया रोड शो

रोड शो में भारी भीड़ उमड़ पड़ी

जमकर बरसे फूल

चारों तरफ लगे धामी-धामी के नारे

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 11 फ़रवरी 2024, चंपावत। संग्ज्यू-2024 कार्यक्रम में शामिल होने चंपावत पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोहाघाट में रोड शो किया। मुख्यमंत्री के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने जमकर फूल बरसाए। साथ ही धामी-धामी के नारे भी लगाए। पहली बार लोहाघाट पहुंचे मुख्यमंत्री को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुँचेl करीब एक किलोमीटर के रोड शो के दौरान छत से लेकर सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ रही। शहर के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। वहीं, जनसभा को भी संबोधित किया। कहा कि हमारी मातृशक्ति हमारी ताकत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को पारित कर जनता से किया वादा उन्होंने पूरा किया है। उन्होंने समान नागरिक संहिता को देश एवं महिलाओं के विकास में मील का पत्थर कहा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी जाति, धर्म समुदाय के लिए न होकर पूरे राज्यवासियों के हितों के लिए है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को आगे लाने का सपना पीएम का है आज हमारी माताएं बहनें आगे बढ़ रही हैं,नए भारत की तस्वीर बनने में महिलाएं सबसे आगे खड़ी हैं व नेतृत्व कर रही हैं।

हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिना राम मंदिर बनना मुश्किल था। आज पीएम मोदी के कारण अयोध्या में मंदिर बना। कश्मीर में 370 समाप्त हुआ। पीएम ने देश में महिलाओं के लिए सबसे अधिक काम किए। उनसे सवाल करना चाहिए जिन्होंने 60 साल में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किए। मुख्यमंत्री धामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हल्द्वानी में हुई घटना में शामिल उपद्रवियों और अराजक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है।

सभी दंगाइयों को एक-एक करके गिरफ्तार किया जा रहा है। जो भी प्रदेश में अवैध अतिक्रमण है उस पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी, इस अभियान को रोका नहीं जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने 162 करोड़ से अधिक लागत की 45 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर शक्ति स्वरूपा बाल कन्याओं का पूजन भी किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!