Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘‘सम्पूर्ण साक्षरता एवं हर घर नल’’ की परिकल्पनाओं को साकार करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ली बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 नवम्बर 2020, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का.)। ‘‘सम्पूर्ण साक्षरता एवं हर घर नल’’ की परिकल्पनाओं को साकार करने के उद्देश्य से जिला कार्यालय ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शिक्षा, बाल विकास, ग्राम प्रधान, स्वयंसेवी संगठनों, सस्ता गल्ला विक्रेताओं के साथ विभिन्न समाजिक संस्थाओं ‘आसरा’ एवं ‘बचपन बचाओ अभियान’ के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुए उनके द्वारा सम्पूर्ण साक्षरता के अन्तर्गत दिए गए योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगामी 26 जनवरी 2021 तक सम्पूर्ण साक्षरता के तहत् जनपद को अग्रणी बनाने में अपना योगदान दें तथा भविष्य की कार्ययोजना को मूर्तरूप दिए जाने हेतु प्रस्ताव भी बनायें। उन्होनें कहा कि साक्षरता का दीपक जलाने में आँगनबाड़ी स्वयंसेवी संगठनों एवं शिक्षा विभाग द्वारा जिला प्रशासन को दिए गए सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि ‘‘पढ़ो दून – बढ़ो दून’’ अभियान के अन्तर्गत वर्तमान में जनपद के 11 ग्राम पंचायतें पूर्ण साक्षर हो गये है, जिनमें विकासखण्ड कालसी के ग्राम पंचायत गास्की ग्राम प्रधान दीपा, बागी ग्राम प्रधान प्रतिमा, लाच्छा ग्राम प्रधान जयपाल सिंह एवं विशोई पूजा तथा विकासखण्ड सहसपुर के ग्राम पंचायत दुधई के ग्राम प्रधान धीरज कुमार, तिलवाड़ी की ग्राम प्रधान पूर्णिमा नेगी, घंघोड़ा दुर्गा राई, गजियावाला विनिता शर्मा, चन्द्रोटी की प्रधान सीता कुमारी तथा ग्राम पंचायत पुरूकुल के ग्राम प्रधान राधे श्याम जुयाल, विकासखण्ड चकराता का ग्राम भूपऊ की प्रधान शामिल हैं। सतत् निगरानी के तहत् चिन्हित लगभग 25 हजार अशिक्षितों को साक्षर बनाने का कार्य प्रगति पर है।

बैठक में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद को अग्रणी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने दो लक्ष्य निर्धारित किए है, जिनमें सम्पूर्ण साक्षरता एवं हर घर नल शामिल है। जल जीवन मिशन के तहत् 1 सितम्बर 2020 तक 30 प्रतिशत् की उपलब्धि प्राप्त की गई थी, जो बढ़कर अब 9 नवम्बर तक 86 प्रतिशत् की उपलब्धि प्राप्त की गई है। फलस्वरूप प्रदेश में देहरादून जनपद योजना अन्तर्गत प्रथम पायदान पर बना हुआ है, जिसके लिए ग्राम प्रधानों एवं जल संस्थान एवं जल निगम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। कार्यक्रम में जल निगम एवं जल संस्थान द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पेयजल निगम मसूरी, उत्तराखण्ड जल संस्थान मसूरी डिवीजन एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान अनुरक्षण डिवीजन के अधिकारियों के साथ ही ग्राम प्रधानों को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों एवं स्वंयसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव एवं उनके द्वारा चलाए जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली, जिला महाप्रबन्धक उद्योग केन्द्र शिखर सक्सेना, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वाई.एस चैधरी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक राजेन्द्र रावत, जिला पूर्ति अधिकारी जसंवत कण्डारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा समेत स्वयंसेवी संगठनों, ग्राम प्रधानों के अलावा सस्ता गल्ला के विक्रेता एवं आशा एवं आँगनबाड़ी कार्यकर्तियाँ उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *