Breaking News :
>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क
ताज़ा खबरेंदेश

NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अगस्त 2022, शुक्रवार, मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। अमन नाम के एक ट्विटर हैंडल ने 14 अगस्त को समीर वानखेड़े को मैसेज किया था। मैसेज में शख्स ने लिखा कि तुमको पता है तुमने क्या किया है, …………. तुम्हें भुगतना होगा………. तुमको खत्म कर देंगे। इसके बाद समीर वानखेड़े ने गोरेगांव पुलिस से संपर्क किया और वे प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं। वानखेड़े का बयान कल दर्ज किया गया था।  दरअसल, उन्होंने बीते दिन ही एनसीपी के नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज करवाने के अगले ही दिन उन्हें ये धमकी मिली है।

बताया जा रहा है कि समीर वानखेड़े ने इसकी जानकारी गोरेगांव पुलिस स्टेशन को दी है। साथ ही उन्हें जो मैसेज आया है वह भी उन्होंने पुलिस के साथ शेयर कर दिया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अपनी शिकायत में NCB के पूर्व जोनल डायरेक्टर ने मुंबई पुलिस को बताया कि जिस अकाउंट के जरिए शिकायत दी गई है उसे 14 अगस्त को ही बनाया गया था। वानखेड़े ने पुलिस को बताया कि जिस ट्विटर अकाउंट से धमकी मिली है, उस अकाउंट के जीरो फॉलोअर थे और संदेह है कि इस अकाउंट को धमकी देने के लिए ही बनाया गया था।

दरअसल, बॉलीवुड में पिछले साल सामने आए कथित ड्रग्स मामले के बाद से ही नवाब मलिक और वानखेड़े के बीच तनाव देखा गया था। समीर वानखेड़े ने पहले भी महाराष्ट्र पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। समीर वानखेड़े ने अपनी शिकायत में कहा था कि सिविल कपड़े पहने कई लोग उनका पीछा कर रहे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!