Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
फिल्म-जगतमनोरंजन

सलमान की टाइगर 3 ने दुनियाभर में पार किया 240 करोड़ रुपये का आँकड़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 17 नवम्बर 2023, मुम्बई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टाइगर 3’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म को दिवाली (12 नवंबर) के खास मौके पर हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं। अब सलमान ने टाइगर 3 की सफलता पर प्रतिक्रिया दी और सारा श्रेय दर्शकों को दिया।

सलमान ने बताया, मैं टाइगर 3 को मिल रहे बेशुमार प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा करूंगा और उन्हें ही सारा श्रेय दूंगा। दर्शकों ने फिल्म को शानदार शुरुआत दी और मुझे खुशी है कि टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग भी सफल रहा। यह फिल्म मेरे दिल के करीब है। उन्होंने कहा, फिल्म को इस तरह का प्यार मिलता देखना वाकई खास है। उम्मीद है कि फिल्म दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करती रहेगी।

सलमान की टाइगर 3 ने अब तक सिर्फ भारत में 146 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 240 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इस खबर की पुष्टि यशराज फिल्म्स की ओर से की गई है। उन्होने लिखा, उत्सवों से भरा सप्ताह। टाइगर 3 दिलों और सिनेमाघरों पर राज कर रही है। फिल्म को अपने नजदीकी बड़ी स्क्रीन पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में देखें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!