Breaking News :
>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
मनोरंजन

सलमान खान ने लिया बिग बॉस छोड़ने का फैसला,जानिए पुरी बात

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला गेम रियलिटी शो बिग बॉस 13 शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो को पिछले कई सीज़न्स से बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान होस्ट करते आए हैं, लेकिन अब लग रहा है कि शो में बढ़ते हुए झगड़ों और विवादों को देखते हुए सलमान भी लंबे वक्त तक इस शो का हिस्सा नहीं रह पाएंगे।

हाल ही में कलर्स चैनल के ऑफिशियल अकाउंट से बीते वीकेंड के वार का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया था जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट्स पर भड़कते हुए और स्टेज़ छोड़कर जाते हुए दिखाई दे रहे थे, हालांकि इस भाग को ऑनएयर हुए वीकेंड के वार में दिखाया नहीं गया था। ये पहली बार नहीं है जब सलमान ने शो छोड़ने की बात कही है।

इससे पहले भी जब सलमान खान की स्वामी ओम से बहस हुई थी तो सलमान ऑनस्क्रीन काफी ज्यादा भड़क गए थे। बाद में सलमान खान शो छोड़कर चले गए थे लेकिन फिर उनकी शो में तुरंत वापसी हो गई थी। आजतक के सूत्रो के अनुसार बताया जा रहा है कि सेलेब्रिटी होने के नाते सलमान को पसंद नहीं है कि कोई भी उनसे बद्तमीज़ी करे, शो को नेगेटिव होता देख सलमान को काफी निराशा होती है जिसे वो कंट्रोल करना चाहते हैं।

आगे रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि सलमान खान इस शो को नहीं छोडेंगें क्योंकि उन्हें शो होस्ट करने के लिए एक मोटी रकम दी गई है, जिसके कारण वो आगे भी बिग बॉस से जुड़े रहेंगे। इस सीजन में आए पारस छाबड़ा की कई बार सलमान खान ने क्लास लगाई है। जिसके बाद पारस ने भी अब उनसे पंगा ले लिया है। वीकेंड के वार के बाद पारस छाबड़ा ने माहिरा शर्मा से कहा कि सलमान सर का ना मेरे से ज्यादा ही चिड़चि़ड़ है, इतना ही बुरा लगात हूं तो निकाल दो।

साफ है कि सलमान खान ही बिग बॉस को अपने अंदाज़ में आगे भी होस्ट करते रहेंगे। अब देखना होगा कि पारस और सलमान के बीच उनके इस कमेंट से क्या होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!