Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म-जगतमनोरंजन

सलमान ने करण जौहर की फिल्म के लिए बदला लुक, बनेंगे सेना के अफसर

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2023, बुधवार, मुंबई। सलमान खान बिग बॉस ओटीटी 2 के खत्म होने के बाद अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में जुट गए हैं। अभिनेता टाइगर 3 के साथ दिवाली के मौके पर धमाका करने वाले हैं, वहीं वह 25 साल बाद करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे। अब अभिनेता का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह करण की फिल्म के लिए है, जिसमें सलमान सेना के अफसर का किरदार निभाएंगे।

दरअसल, सलमान बीती रात एक पार्टी में अपने नए लुक में नजर आए थे। इसके बाद से ही अभिनेता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सलमान का यह लुक करण और शेरशाह के निर्देशक विष्णु वर्धन की फिल्म के लिए बताया जा रहा है, जिसमें वह एक सेना के अधिकारी के किरदार में होंगे। सलमान टाइगर 3 के बाद इसी फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं, जिसकी उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, शेरशाह की तरह ही वर्धन की यह फिल्म भी सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सूत्र का कहना है कि वर्धन को शेरशाह के लिए दर्शकों से बहुत प्यार मिला। यहां तक कि कई सैन्य अधिकारियों और उनके परिवारों ने भी इसे पसंद किया था। ऐसे में अब सलमान के साथ उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म भी भारतीय सेना के बारे में ही है, जिसकी शूटिंग नवंबर से शुरू हो जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार, सलमान, करण और वर्धन के बीच पिछले 6 महीने से इस फिल्म को लेकर बात चल रही थी। अब सबकुछ तय हो गया है और इसकी शूटिंग 7-8 महीनों तक चलेगी। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन इसी महीने से शुरू हुआ है और इसमें अभिनेता जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे।यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित है और करण कुछ कुछ होता है (1998) के बाद सलमान के साथ फिर काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

यह फिल्म क्रिसमस 2024 के मौके पर सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटा सकती है। इसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।अगर फिल्म की रिलीज तारीख में कोई बदलाव नहीं होता है तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म से होगी।हाल ही में फिरोज की फिल्म वेलकम टू द जंगल की घोषणा हुई है, जो उसी समय रिलीज हो रही है।इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।

सलमान कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगे, जो 10 नवंबर को रिलीज हो रही है। वह शाहरुख खान के साथ टाइगर वर्सेस पठान का हिस्सा हैं, जिसमें दोनों आमने-सामने होंगे। इसके अलावा सूरज बडज़ात्या के साथ भी वह एक फिल्म करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!