Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्ड

चमोली जिले की साक्षी राणा ने राष्ट्रीय फलक तक पहुंचने में सफलता हासिल की

पहाड़ों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस जरूरत है उन्हें उचित मंच और संसाधन मुहैया कराने की। चमोली जिले के मलारी गांव निवासी साक्षी राणा ने संसाधनों के अभाव के बावजूद राष्ट्रीय फलक तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। साक्षी महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार हैं।

भारत-चीन सीमा से लगा गांव है मलारी।  यहां भोटिया जनजाति के लोग निवास करते हैं। इसी गांव में राम सिंह राणा और विमला देवी के घर साक्षी का जन्म हुआ। साक्षी के दो भाई भी हैं। 17 वर्षीय साक्षी वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज नंदप्रयाग में 11वीं की छात्रा हैं।

साक्षी ने हाल ही में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। इसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। साक्षी बताती हैं, उनके पिता बैडमिंटन का शौक रखते हैं। यहीं से उनका सफर शुरू हुआ। स्कूल जाने पर तेफना विद्यालय के व्यायाम शिक्षक अवतार सिंह बिष्ट ने उन्हें बैडमिंटन की बारीकियां सिखाईं। इंटर कॉलेज में पहुंचीं तो नंदप्रयाग मासों निवासी उनके कोच आलोक सिंह नेगी ने उन्हें इस खेल में महारत दिलाई।

साक्षी का कहना है कि उनका परिवार मध्यम वर्गीय है, संसाधनों की कमी है, लेकिन उनका इरादा पक्का है। साक्षी ने बताया कि सीमांत वेलफेयर एसोसिएशन दिल्ली, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के अधिकारी डीएस खाती और लोनिवि के अधिकारी मोहन सिंह राणा ने उन्हें संसाधन उपलब्ध कराने में मदद की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!