Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास
उत्तराखण्ड

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

सैन्यधाम से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुवात

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मां के सम्मान में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को सैन्यधाम स्थल गुनियाल गांव देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मां के सम्मान में आवला के पौधे का रोपण कर वृक्षारोपण किया और “एक पेड़ मां के नाम” के अभियान की सैन्य धाम से शुरुवात की। अभियान के तहत सैन्यधाम स्थल में 200 से अधिक विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में इस राष्ट्रव्यापी अभियान में अधिक से अधिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रदेशवासियों से अपील की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा जिस प्रकार जलवायु परिवर्तन तथा पेड़ों पौधों के कटान से जल स्रोत सुख रहे हैं। ऐसे वृक्षारोपण करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि न केवल पेड़ लगाना जरूरी है, बल्कि जब तक पेड़ मजबूत स्थिति न हो जाए तब तक उसकी देखभाल करना भी आवश्यक है। मंत्री ने बताया इस वर्ष प्रकृति को समर्पित हरेला पर्व पर जल संवर्धन की दिशा में कारगर सिद्ध होने वाले प्रजाति के पौधे लगाए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मां की स्मृति में या उनके सम्मान में पेड़ लगाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंत्री ने कहा मां के नाम पेड़ लगाने के अभियान से अपनी मां के सम्मान के साथ ही धरती मां की भी रक्षा होगी। मंत्री ने प्रदेश वासियों से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने भी आव्हान किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली और अधिकारियों को निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, निदेशक सैनिक कल्याण अमृत लाल, बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, लक्ष्मण रावत सहित विभागीय अधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!