Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में धर्मेंद्र ने किया ट्वीट, “जीभर के गाली दे लीजिए…”

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 दिसम्बर 2020, शनिवार। हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया में काफ़ी सक्रिय हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों और पोस्ट के ज़रिए फैंस के साथ संवाद करते रहते हैं। मगर, किसानों के समर्थन में एक ट्वीट को डिलीट करने के बाद सोशल मीडिया में उनकी काफ़ी खिंचाई की जा रही है। हालांकि, धर्मेंद्र ने एक यूज़र के स्क्रीनशॉट शेयर करने पर बताया कि उन्होंने ट्वीट क्यों डिलीट किया।

गुरुवार को धर्मेंद्र ने ट्वीट करके सरकार से किसानों की समस्या का हल निकालने की गुज़ारिश की थी। धर्मेंद्र ने लिखा था- सरकार से प्रार्थना है। किसान भाइयों की प्रॉब्लम्स का कोई हल जल्दी तलाश कर लें। कोरोना के केस दिल्ली में बढ़ते ही जा रहे हैं। यह दर्दनाक है।

हालांकि कुछ देर बाद उन्हें इसे डिलीट कर दिया। शुक्रवार सुबह एक यूज़र ने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करके पूछा कि उन्होंने डिलीट क्यों किया ? इस पर वेटरन एक्टर ने कहा- आप के ऐसे ही कमेंट्स से दुखी होकर अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। जीभर के गाली दे लीजिए। आपकी ख़ुशी में ख़ुश हूं मैं। हां, अपने किसान भाइयों के लिए बहुत दुखी हूं। सरकार को जल्द कोई हल तलाश कर लेना चाहिए।

एक और यूज़र ने जब यह दावा किया कि उन्होंने अपने बेटे सनी देओल के कहने पर ट्वीट डिलीट किया होगा, जो गुरदासपुर से बीजेपी के एमपी हैं तो धर्मेंद्र ने कहा- मैं आपकी सोच को लेकर कुछ नहीं कहूंगा। उधर, किसानों ने अपना आंदोलन तेज़ कर दिया है और 8 दिसम्बर को भारत बंद का एलान किया है। संयोग से इस दिन धर्मेंद्र अपना जन्मदिन मनाते हैं।

धर्मेंद्र फ़िल्मी चकाचौंध से दूर मुंबई के नज़दीक अपने फार्म हाउस पर रहते हैं, जहां वो खेती-बाड़ी में दिलचस्पी लेते हैं और अक्सर इसके वीडियो सोशल मीडिया के ज़रिए शेयर भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने 2 का एलान सोशल मीडिया के ज़रिए किया था, जिसमें वो दोनों बेटों सनी देओल, बॉबी देओल और पोते करण देओल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!