Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मण्डलायुक्त श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, कम्पोस्टिंग कार्य, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन आदि के बारे में ली विस्तार से जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 25 अगस्त 2020, नैनीताल (सूचना)। मण्डलायुक्त श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने नगर में साॅलिड वेस्ट मेंनेजमेंट से सम्बन्धित एक महत्वपूर्ण बैठक एनडीडीए सभागार में ली। बैठक में श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी ने नगर की सफाई व्यवस्था, डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण एवं पृथककीरण, कम्पोस्टिंग कार्य, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही निवारण सेवा समिति तथा हिलदारी द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।
मण्डलायुक्त ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक वर्मा को निर्देश दिए कि नेशनल मिशन ऑन हिमालयन स्टडीज़ के अन्तर्गत कुमाऊॅ यूनीवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ कैमिस्ट्री नैनो टैक्नोलाॅजी सेंटर को स्वीकृत सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्राॅजेक्ट हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि साॅलिड वेस्ट मेनेजमेंट हेतु बनने वाले प्राॅजेक्ट में किसी भी प्रकार का विलम्ब न हो। उन्होंने निर्देश दिए प्रोजेक्ट से सम्बन्धित व्यक्त्यिों के साथ चिन्हित भूमि का भ्रमण कर सभी कमियाॅ दूर करते हुए सितम्बर माह में टेण्टर प्रक्रिया सम्पन्न करानी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट की क्षमता हेतु शीघ्र निर्णय कर लिया जाये।
कुमाऊॅ यूनीवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ कैमिस्ट्री नैनो टैक्नोलाॅजी सेंटर के प्रिंसिपल इंवेस्टीगेटर प्रो० नन्दा गोपाल साहू ने बताया कि नेशनल मिशन ऑन हिमालयन स्टडीज़ के अन्तर्गत 3.49 करोड़ रूपये के सीमित वित्त पोषण व नगर पालिका के सहयोग से अति विशिष्ट कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में ग्राफीन की बहुत माँग है। उन्होंने बताया कि सोलिड वेस्ट से प्राप्त होने वाली पाॅलीथीन से ग्राफीन नामक बहुमूल्य उत्पाद का उत्पादन किया जायेगा, जिससे पालिका की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि सोलिड वेस्ट मेंनेजमेंट प्रोजेक्ट को वैज्ञानिक तरीके से संचालित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के अन्तर्गत नगर में उपयुक्त स्थान मिलने पर नगर के 8 स्थानों पर बायो कम्पोस्टिंग का कार्य भी संचालित किया जायेगा।
बैठक में अधिशासी अधिकारी एके वर्मा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में 12211 घर हैं जिनमें 22199 डस्टबिन का वितरण किया गया है। उन्होंने नगर एवं झील की सफाई व्यवस्था एवं सोलिड वेस्ट मेंनेजमेंट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निवारण सेवा समिति तथा हिलदारी समिति के प्रतिनिधियों ने नगर में किये जा रहे कार्यों की डेटा प्रजंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका सचिन नेगी, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, डीएसटी इंस्पायर फेलो संदीप पाण्डे, एसआरएफ फेलो मनोज काराकोटी, जागृति एनजीओ से लतिका साही आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!