Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दुःखद खबर : उत्तराखंड के वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट अनिल नेगी का निधन, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2022, शुक्रवार, देहरादून। देश के विभिन्न न्यूज चौनलों के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट व उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्य अनिल नेगी का शुक्रवार तड़के पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। कुछ समय पहले पीलिया बिगड़ने के कारण उनका लीवर पूरी तरह खराब हो गया था। डॉक्टरों ने लीवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी, लेकिन आज तड़के ही उनका निधन हो गया। अनिल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वे अपने पीछे माँ, पत्नी पूनम नेगी और बेटे आदित्य को बिलखता छोड़ गए हैं। आदित्य कक्षा-8 का छात्र है। मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले की ऊखीमठ तहसील के दैरा गाँव निवासी अनिल पत्नी व बच्चे के साथ यहाँ राजीवनगर डांडा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने पत्रकार अनिल नेगी के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार अनिल नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है ।

दोपहर अनिल का पार्थिव शरीर लेकर उनके परिजन चंडीगढ़ से यहाँ जोगीवाला के नजदीक पहुँचे। जोगीवाला से पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गाँव के लिए रवाना किया गया, जहाँ शनिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल, महामंत्री ओपी बेंजवाल, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य राजेश बड़थ्वाल, योगेश सेमवाल, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अजय राणा, मंजुल माजिला, वरिष्ठ सदस्य अवधेश नौटियाल, रमन जायसवाल व अन्य ने अनिल के शव पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आँखों से श्रद्धांजलि दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!