Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

सबकी योजना-सबका विकास अभियान के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न 

आकाश ज्ञान वाटिका, भीमताल/नैनीताल, ४ दिसम्बर, २०१९ (सूचना)। भारत सरकार के निर्देशानुसार सबकी योजना-सबका विकास अभियान चलाया जाना है। जिसमें प्रत्येक ग्राम सभा का अन्त्योदय सर्वे एवं ग्राम पंचायत विकास प्लान (जीपीडीपी) तैयार किया जाना है। जिससे कि ग्रामों का सर्वांगीण विकास हो सके।
सबकी योजना-सबका विकास अभियान के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी श्री बंसल ने रेखीय विभाग के अधिकारियों से कहा कि सबकी योजना-सबका विकास मिशन अन्त्योदय योजना ग्रामों के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है, इसलिए सभी रेखीय विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए ग्राम पंचायतों में जायें व त्रुटिरहित सर्वे करें। सर्वे टीम मानकों का भली-भाॅति अध्ययन करें तथा सर्वे में जनता की मांग व प्राथमिकताओं का निर्धारण करते हुए जीपीडीपी बनाये।
श्री बंसल ने कहा कि ग्राम पंचायत सबसे छोटी ईकाई होती है, इसलिए ग्राम पंचायतों से ही विकास योजनाओं का निर्धारण उनकी प्राथमिकता एवं मांग के आधार पर किया जाए, तभी धरातलीय विकास होगा। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर ग्राम, ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दें ताकि सर्वे में किसी भी प्रकार की गलती की गुंजाईश न रहे। उन्होने कहा कि जब धरातलीय सर्वे सही तो विकास की आधार शिला भी सही होगी। उन्होंने कहा कि सर्वे के उपरान्त सभी योजनाएं ग्राम पंचायत की खुली बैठक में चर्चा-परिचर्चा कर योजना के पास होने के उपरान्त ही विभागीय अधिकारी जीपीडीपी से स्वीकृत योजनाएं ही अपने वार्षिक प्लान में रखेंगे ताकि योजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण कर जनता को लाभ मिल सके।
मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि 479 ग्राम पंचायतों के सर्वे हेतु रेखीय विभागों के ग्राम, ब्लाॅक स्तरीय कर्मचारियों व अधिकारियों की 120 टीमे सर्वे हेतु लगाई जायेंगी, जिनको ब्रहस्पतिवार से प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र बागजाला गोलापार में प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सर्वे 143 बिन्दुओं पर मोबाईल एप के माध्यम से किया जायेगा। प्रशिक्षण में सर्वे करने वाली टीमों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा मोबाईल एप के साथ ही योजनाओं के चयन के विषय में विस्तृत जानकारियाॅ दी जायेंगी।
बैठक में जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, एपीडी संगीता आर्या, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी एचएल गौतम, गोपाल स्वरूप, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीएस कुटियाल, पीएमजीएसवाई के एस बिष्ट, सिंचाई तरूण बंसल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ.पी एस भण्डारी, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन सहित खण्ड विकास अधिकारी व रेखीय विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!