Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंविदेश

रूस ने यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइल से किया हमला, हथियारों के डिपो को किया नष्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2022, शनिवार, नई दिल्लीरूस और यूक्रेन के बीच 24वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद भी युद्ध को लेकर कोई हल नहीं निकल पाया है। हालांकि, इसी बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइलों का उपयोग किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनकी सेना ने इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र में हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्‍तेमाल करके यूक्रेन के मिसाइलों के एक बड़े भूमिगत डिपो को तबाह कर दिया है। इससे पहले, रूसी सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन के कई शहरों पर भीषण हमला किया था। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी कीव और पश्चिमी शहर लवीव के बाहरी इलाकों में मिसाइलों से हमले हुए। जिसमें भारी नुकसान हुआ था। आपको बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को (स्थानीय समयानुसार) यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से बात की। साथ ही उन्होंने युद्धग्रस्त देश को समर्थन देने और यूरोपीय संघ की सदस्यता पर भी चर्चा की थी।

विदित रहे कि जर्मनी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि सात देशों का समूह (G-7) 24 मार्च को ब्रसेल्स में एक शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन पर रूस के आक्रमण पर चर्चा करेगा। इस बीच, नाटो की बैठक के एक आपातकालीन शिखर सम्मेलन में यूक्रेन में रूस की निरंतर आक्रामकता के लिए उपायों पर भी चर्चा होगी। 

गौर करने वाली बात है कि युद्ध के 24वें दिन तक अमेरिका समेत कई देशों ने रूस के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। रूस पर कई देशों ने पाबंदियाँ लगाई है। साथ ही कई कंपनियों ने रूस में अपना कारोबार भी बंद कर दिया है। वहीं, यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस को काफी नुकसान पहुँचाया है। द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, युद्ध में अब तक रूस के 14 हजार से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। जबकि रूस के हथियारों को भी काफी नुकसान पहुँचाया गया है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!