Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग प्रदेश का पहला जनपद बना जहाँ लगभग 50 कार्यालयों में ई-ऑफिस कार्य प्रणाली हुई प्रारम्भ

सभी 50 कार्यालय हुए पेपरलेस

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 3 मई 2023, रुद्रप्रयाग। जनपद में सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से आम जनमानस की समस्याओं एवं सुविधाओं के त्वरित निराकरण हेतु शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के लगभग 50 कार्यालयों में ई-ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू कर दी गई है।

इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि जनपद के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू करने से सरकारी विभागों के कामकाज में पारदर्शिता और दक्षता आएगी साथ ही इससे कार्यालय पेपरलेस भी होंगे। उन्होंने बताया कि जिला कार्यालय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, होम्योपैथिक, पर्यटन, सेवायोजन आदि विभागों सहित जनपद की सभी तहसीलों, विकास खंडों तथा विकास भवन में संचालित हो रहे सभी विभागों में 01 अप्रैल, 2023 से ई-ऑफिस कार्य प्रणाली आरंभ कर दी गई है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि ई-ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू करने से जहाँ कार्यों में पारदर्शिता होगी वहीं समय की बचत भी होगी। इसके साथ ही यह जानकारी भी उपलब्ध होगी कि कौन सी पत्रावली किस पटल पर लंबित है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि प्रदेश का पहला जनपद है जहाँ लगभग 50 कार्यालयों में ई-ऑफिस कार्य प्रणाली शुरू करने से सभी कार्यालय पेपरलेस हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!