Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र लोकसभा में जमकर हंगामा – राहुल गांधी बोले लोकतंत्र की हुई हत्या

आकाश ज्ञान वाटिका। २५ नवंबर, २०१९ (सोमवार)। महाराष्ट्र में चल रही टेंशन को लेकर सोमवार को शीतकालीन सत्र के छठे दिन, दोनों सदनों में एक और पावर-पैक दिन देखने को मिल सकता है। पिछले सप्ताह दोनों सदनों – लोक सभा और राज्यसभा – में गंभीर बहस, चर्चा और तर्क गूंजने के बाद संसद का शीतकालीन सत्र अपने छठे दिन में प्रवेश कर गया है। महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम का असर सोमवार को संसद के चल रहे मौजूदा सत्र में भी दिख सकता है। इस मामले में कांग्रेस, एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) और शिवसेना एक साथ खड़ी हैं।…और जिस तरह से देवेंद्र फड़नवीस सरकार बनी है, उस पूरे घटनाक्रम से तीनों ही पार्टियां को भारी झटका लगा है। ऐसे में वह सरकार को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेंगी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुकी हैं तीनों पार्टी। ऐसे में वह केंद्र सरकार को घेरने के लिए संसद में भी कोई मौका नहीं छोड़ेगी।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस या दूसरे विपक्षी दलों के पास इस बार संसद सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए कोई बड़ा राजनीतिक मुद्दा नहीं है। ऐसे में वे महाराष्ट्र को लेकर केंद्र सरकार और राज्यपाल, दोनों पर निशाना साध सकेंगी। हालांकि संसद में विपक्ष का पैनापन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी निर्भर करेगा।

  • महाराष्ट्र के मुद्दे पर विपक्ष के सांसदों द्वारा नारेबाजी के बीच राज्यसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
  • लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी नेताओं ने संविधान की हत्या बंद करो, बंद करो के नारे लगाए। विपक्षी नेताओं द्वारा नारेबाजी जारी रखने के बाद लोकसभा दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई।
  • “मैं सदन में एक प्रश्न पूछना चाहता था, लेकिन अभी इस प्रश्न को पूछने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है।” …….लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र सरकार के गठन के मुद्दे पर संसद परिसर में पार्टी के विरोध का नेतृत्व किया। कांग्रेस संसद के बाहर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।
  • द्रविड़ मुनेत्र कषगम और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)  ने राज्य सभा में नियम 267 के तहत ‘राज्य गठन के लिए महाराष्ट्र की अलोकतांत्रिक घटनाओं’ पर सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।
  • सीपीएम ने लोकसभा में महाराष्ट्र में लोकतंत्र बहाल करने के कदम पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
  • कांग्रेस, IUML, TMC ने महाराष्ट्र में लोकतंत्र की नुकसान पहुंचाने को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
  • लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के सुरेश ने महाराष्ट्र मुद्दे पर सदन में स्थगन प्रस्ताव दिया है।
  • राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने महाराष्ट्र सरकार गठन को लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!