Breaking News :
>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई
खेल-जगतताज़ा खबरें

साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी Ruan de Swardt ने कहा – साउथ अफ्रीकाई टीम के लिए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स खेल खेलना चाहते है

आकाश ज्ञान वाटिका। 15 अप्रैल, 2020, बुधवार। साउथ अफ्रीका के एक युवा खिलाड़ी ने कहा है कि वे भविष्य में देश की टीम के लिए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स जैसी भूमिका निभाना चाहते हैं। 22 साल के युवा Ruan de Swardt ने कहा है कि वे साउथ अफ्रीका के लिए पहले घरेलू क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका निभाना चाहते हैं और फिर राष्ट्रीय टीम में भविष्य में साउथ अफ्रीका के लिए बेन स्टोक्स जैसा खेल खेलना चाहते हैं।

रुआन डिस्वार्ट ने साल 2018 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। नोर्थर्न्स की टीम के लिए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। डिस्वार्ट सीएसए प्रोवेंसियल वनडे चैलेंज टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। 7 मैचों में रुआन डिस्वार्ट ने 426 रन बनाने थे। हाल ही में डोलफिंस टीम ने उनको अगले सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया था। इस नई डील को लेकर उनका कहना है कि उनके लिए ये एक नई चुनौती है। इसी के साथ वे साउथ अफ्रीका की फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा है, “मैं डरबन में अपना जीवन शुरू करने के लिए उत्सुक हूं, इस तथ्य के बावजूद कि मैं एक जगह से परिचित नहीं हूं। मैंने एक महीने पहले लोगों के साथ समय बिताया था और मैं वास्तव में सेट-अप में बहुत खुश था। यह एक ऐसा वातावरण था जहां आप वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन जब आप क्रिकेट से दूर होते हैं तो यह बहुत ही सुकून वाली जगह होती है। लोग बहुत स्वागत कर रहे थे और यह लगातार उत्साहित करने वाले संकेत हैं।”

रुआन डिस्वार्ट की बात करें तो वे बहुत उपयोगी खिलाड़ी हैं जो सेमी-प्रोफेशनल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 55 और लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 88 के औसत से रन बनाए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज मध्य क्रम में बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं, जैसा कि इंग्लैंड की टीम के लिए धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स करते हैं। उन्होंने कहा है, “मुझे टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाने आवश्यकता है। मैं दक्षिण अफ्रीकी टीम का बेन स्टोक्स बनना चाहता हूं।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!