Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

उत्तराखण्ड में प्रवेश के लिए RT-PCR रिपोर्ट अनिवार्य, दिल्‍ली में 10 मई से 16 मई तक मेट्रो भी बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2021, सोमवार, नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए देश के कई राज्‍यों में लॉकडाउन, कर्फ्यू और कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। उत्‍तराखंड सरकार ने अब राज्य में सोमवार से 18 मई की सुबह छह बजे तक प्रथम चरण में सख्त कोविड कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। इस दौरान फल-सब्जी, मांस-मछली व दूध की दुकानें सुबह सात से 10 बजे तक खुलेंगी। परचून की दुकानों के मामले में सोमवार को एक बजे तक खुला रखने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद ये दुकानें 14 मई को सुबह सात से 12 बजे तक खुलेंगी। दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वालों के लिए स्मार्ट सिटी पोर्टल में पंजीकरण और 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। अंतरराज्यीय व अंतर जिला परिवहन में सार्वजनिक वाहन 50 फीसद क्षमता के साथ चलेंगे।

दिल्‍ली, यूपी समेत कई राज्‍यों में प्रतिबंध 17 मई तक के लिए बढ़ा दिए गए हैं। कई राज्‍यों में प्रवेश करने के लिए कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। बता दें कि देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,66,161 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 3754 लोगों की मौत हुई। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,26,62,575 हो गई है।

दिल्‍ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन और सख्‍त कर दिया गया है। दिल्‍ली में 10 मई से 16 मई तक के लिए मेट्रो का परिचालन बंद कर दिया गया है। वहीं, सार्वजनिक स्थल, मैरिज होम, बैंक्वेट हाल या होटल आदि में शादी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन घर या कोर्ट में शादी हो सकेगी। जिसमें मात्र 20 लोग शामिल होंगे।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक के लिए बढ़ाया गया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के दौरान वाराणसी के फल और सब्जी मंडी में लोगों को काफी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते दिखे।

आज से तमिलनाडु में दो सप्ताह का कंप्लीट लॉकडाउन किया गया है। राज्‍य में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में सरकार को ये निर्णय लेना पड़ा। हालांकि, इस दौरान जरूरी सामान की दुकाने खुली रहेंगी। बेंलगुरु में भी आज से 14 दिनों का लॉकडाउन रहेगा। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत देश के कम से कम 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लाकडाउन, कर्फ्यू और लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगाई भी हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर में भी महामारी की गंभीरता को देखते हुए ‘कोरोना कर्फ्यू’ 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है

कर्नाटक में 10-24 मई तक लाकडाउन जैसी पाबंदियां। महाराष्ट्र में पांच अप्रैल से 15 मई तक सख्त पाबंदियां। गोवा में नौ मई से 15 दिनों का कर्फ्यू। केरल में आठ से 16 मई तक संपूर्ण लाकडाउन। आंध्र प्रदेश में छह मई से दो हफ्ते के लिए दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक आंशिक लॉकडाउन। तेलंगाना में 15 मई तक रात का कर्फ्यू। मिजोरम में 10-17 मई तक पूर्ण लाकडाउन। मणिपुर के सात जिलों में आठ से 17 मई तक कर्फ्यू। हिमाचल प्रदेश में सात से 16 मई तक लाकडाउन। बिहार में चार मई से 15 मई तक लाकडाउन लागू। ओडिशा में पांच मई से 14 दिनों का लाकडाउन। झारखंड में 13 मई तक लाकडाउन जैसी पाबंदियां। छत्तीसगढ़ ने 15 मई तक वीकेंड लाकडाउन। पंजाब में 15 मई तक वीकेंड लाकडाउन और रात का कर्फ्यू। मध्य प्रदेश में 15 मई तक जनता क‌र्फ्यू। गुजरात के 36 शहरों में 12 मई तक रात आठ बजे से सुबह छ: बजे तक कर्फ्यू।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!