Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
खेल-जगत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लिया फैसला, विराट कोहली भी चौंके

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग की स्टार्स से भरी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बुधवार को एक चौंकाने वाला फैसला लिया। आईपीएल की सबसे ज्यादा पावर स्टार्स से भरी टीम आरसीबी के प्रदर्शन ने हर बार अपने फैंस को हैरान किया है।

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे धुरंधर खिलाड़ियों के बावजूद टीम हर बार फ्लॉप रहती है। बुधवार को टीम ने अपने सोशल अकाउंट से टीम का लोगो हटा दिया जिसने फैंस के साथ कप्तान विराट कोहली को भी चौंका दिया। अचानक इस तरह से आरसीबी के ट्विटर अकाउंट से तस्वीर गायब होने के बाद से तरह तरह की बातें हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद नए सीजन में टीम नए लोगो से साथ उतरेगी।

विराट को टीम के सोशल अकाउंट से लोगो को तस्वीर हटाए जाने की कोई जानकारी नहीं थी। जब उन्होंने यह देखा तो हैरान रह गए और इसको लेकर टीम प्रबंधन से सवाल भी कर दिया। उन्होंने ट्वीटर पर टीम को टैग करते हुए लिखा, पोस्ट गायब हो गया और कप्तान को कोई भी जानकारी नही दी गई। कृपया बताएं अगर आपको किसी मदद की जरूरत है।

वहीं बुधवार को ही टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी ट्वीटर से फोटो और लोगो गायब होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा था, अरे ये क्या गुगली है, आपके प्रोफाइल पिक्चर और इंस्टाग्राम पोस्ट कहां गायब हो गए।

एबी डिविलियर्स ने भी इस तरह से फोटो और लोगो गायब होने पर हैरानी जताई थी। उन्होंने सवाल करते हुए लिखा, आरसीबी के सोशल मीडिया अकाउंट को क्या हुआ। उम्मीद करता हूं यह बस रणनीतिक ब्रेक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!