Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
खेल-जगत

रोहित शर्मा ने 11वां अर्धशतक लगाते ही एक शानदार रिकॉर्ड कर लिया अपने नाम

आकाश ज्ञान वाटिका। रांची टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया पहली पारी की शुरुआत में काफी संघर्ष करती दिखी। टीम के शुरुआती तीन बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए, लेकिन टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Shamra) ने एक छोर थाम लिया और काफी धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए उपयोगी अर्धशतकीय पारी खेल डाली। इस वक्त वो नाबाद हैं और खेल रहे हैं। इस अर्धशतकीय पारी के बाद रोहित शर्मा ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित ने अपने टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक लगाया।

रोहित ने की गंभीर व अजहर की बराबरी

रोहित शर्मा ने रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में जैसे ही अर्धशतक जड़ा वो एक टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में गौतम गंभीर और मो. अजहरुद्दी की बराबरी पर आ गए। ये रोहित का इस टेस्ट सीरीज का तीसरा 50 से ज्यादा स्कोर था। इससे पहले गंभीर ने प्रोटियाज के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 2010 में लगातार तीन बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया था वहीं अजहर ने 1996 में ये कमाल किया था। अब रोहित ने गंभीर व अजर की बराबरी कर ली है। रोहित ने 86 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

-Rohit Sharma – 3* (2019)

-Gautam Gambhir – 3 (2010)

-Azhar – 3 (1996)

रोहित ने की थी शानदार शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर रोहित शर्मा ने पहली बार भारत के लिए पारी की शुरुआत की थी और पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ दिया था। उन्होंने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 176 और दूसरी पारी में 123 रन बनाए थे। इसके बाद  पुणे टेस्ट मैच में उन्होंने सिर्फ 14 रन की पारी खेली थी, लेकिन रांची में वो फिर से फॉर्म में लौट आए। रांची के जेएससीए स्टेडियम पर ये टेस्ट में रोहित का पहला अर्धशतक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!