Breaking News :
>>गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारियों की वजह, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित>>मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म ‘रॉकी और रानी और रानी की प्रेम कहानी’ ने वीकेंड पर लगाई जबरदस्त छलांग

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 अगस्त 2023, मुंबई। सिनेमाघरों में इन दिनों करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का जलवा देखने को मिल रहा है।28 जुलाई को रिलीज होने वाली यह फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और धीरे-धीरे इसका कलेक्शन 100 करोड़ रुपये की ओर बढ़ता जा रहा है।दूसरी ओर ओपेनहाइमर और बार्बी भी टिकट खिडक़ी पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।आइए जानते हैं वीकेंड पर किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आई है। फिल्म में दोनों एक-दूसरे से एकदम अलग होने के बाद भी प्यार कर बैठते हैं और फिर अपने परिवारों को मनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की कमाई में रिलीज के 9वें दिन जबरदस्त उछाल आया है।दरअसल, शनिवार को फिल्म ने 11.50 करोड़ की कमाई की है और अब इसका कलेक्शन 90.58 करोड़ रुपये हो गया है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर रिलीज के बाद से दुनियाभर में ही नहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है।फिल्म की रिलीज का यह तीसरा हफ्ता चल रहा है और इसकी कमाई अभी भी करोड़ों में ही हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कमाई को अपनी रिलीज के 16वें दिन बढ़त मिली और इसने 4.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।ऐसे में अब इसकी कुल कमाई 109.73 करोड़ रुपये हो गई है।

ग्रेटा गर्विग के निर्देशन में बनी बार्बी अपनी रिलीज के बाद से ही टिकट खिडक़ी पर अपना जादू बरकरार रखे हुए है।एक ओर जहां फिल्म दुनियाभर में ओपेनहाइमर से आगे निकल गई है तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी है।
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की कमाई ने वीकेंड पर ऊंची छलांग लगाई है और इसने शनिवार को 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।अब फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40.67 करोड़ रुपये हो गया है। अगले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिसके लिए प्रशंसक भी काफी उत्सुक हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!