Breaking News :
>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2022, मंगलवार, उत्तरकाशी। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक एनआईसी कक्ष में हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षात्मक उपाय किए जाए। किस सड़क मार्ग पर कितनी दुर्घटनाएं किन कारणों से हुई हैं, सड़क वॉर विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश लोनिवि को दिए, ताकि सुरक्षात्मक उपाय जैसे क्रेश बेरियर, साइनेज, पैराफिट लगाने एवं अंधे मोड़ों की कटिंग आदि कार्य किया जा सकें। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु तेज रफ्तार एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस को दिये। इसके अतिरिक्त ओवर लोडिंग औऱ नशे की हालत में वाहन चलाना और मोबाइल में बात करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ़ चालानी कार्यवाही करने को कहा। इसके अंर्तगत परिवहन विभाग द्वारा 96 एवं पुलिस द्वारा 254 लोगों के चालान किये। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रायः देखा गया है कि दोपहिया वाहनों में ट्रिपल सवारी भी बैठाई जाती है इसलिए ऐसे दोपहिया चालकों के खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लाई जाय। हेलमेट का प्रयोग न करने और सीट बेल्ट न पहनने के कारण परिवहन विभाग द्वारा 117 एवं पुलिस ने 199 वाहन चालकों के चालान किए।जिले में लोक निर्माण विभाग के पास 250 दुर्घटना सम्भावित स्थल चिन्हित है। जिसके सापेक्ष 166 स्थलों का सुधार कार्य किया गया है। एनएच के पास 119 के सापेक्ष 25 में सुधार कार्य किया गया। बीआरओ के पास 24 दुर्घटना सम्भावित स्थल चिन्हित है जिसके सापेक्ष 16 में सुधार कार्य किया गया।

जिलाधिकारी ने सड़क महकमें के सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि अपने-अपने डिवीजन के अन्तर्गत अवशेष दुर्घटना संभावित स्थलों का अबिलम्ब सुधार किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा जिन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्हें आरटीओ से पास कराई जाए। जिलाधिकारी ने आरटीओ को लंबित पुरानी सड़कों को पास कराने के निर्देश दिए। तथा जहां सड़क मार्ग पर कमियां है उन्हें सम्बंधित कार्यदायी संस्था से दुरुस्त कराने को कहा। पीएमजीएसवाई के अंर्तगत किसानों की भूमि का मुआवजा समय से वितरण करने के निर्देश दिए। डीएम ने पीएमजीएसवाई के सभी डिवीजनों से प्रतिकर भुगतान की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश ईई को दिए।
राहत राशि के प्रकरणों को लेकर जिलाधिकारी ने लंबित मजिस्ट्रियल जांच के लिए सम्बंधित एसडीएम को पत्र जारी करने को कहा। ताकि वाहन दुर्घटना में मारे गए लोगों के आश्रितों को मुआवजा राशि समय से दी जा सकें।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस और 108 में जीपीएस लगाने के निर्देश सीएमओ को दिए। सभी एम्बुलेंस की ट्रेकिंग आपदा कंट्रोल रूम से करने को कहा। जिलाधिकारी ने ट्रैफिक जागरूकता एवं नियमों को लेकर गुड समेरिन बोर्ड्स (सूचना पट्ट) जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी में भी लगाने के निर्देश सीएमओ को दिए।

बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीएस ह्यांकी, सीएमओ डॉo के.एस. चौहान,आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, एआरटीओ मुकेश सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम शालनी नेगी, ईई एनएच राजेश पंत, ईई लोनिवि प्रवीण कुश आदि अधिकारी वर्चुअल जुड़े रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!