Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दिल्ली से उत्तराखंड आ रहे प्रवासी परिवार की कार खाई में गिरी, पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अप्रैल 2021, मंगलवार, अल्मोड़ा। रामनगर-बदरीनाथ हाईवे पर चौड़ीघट्टी क्षेत्र में प्रवासियों की कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे हुई। हादसे में पिता पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। छह अन्य घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में जान गंवा बैठी युवती की 27 अप्रैल को शादी थी। इसी सिलसिले में प्रवासी परिवार तैयारी के लिए पैतृक गांव आ रहा था।

हादसे के घायल 

  • चालक बागंबर सिंह पटवाल पुत्र पदम् सिंह पटवाल निवासी कपसोली मासी
  • ललित सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी कड़ाकोट बाजन
  • श्याम सुंदर सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी धमेड़ा बाजन
  • मंजू देवी पत्नी कमल सिंह रावत निवासी धमेड़ा बाजन भिकियासैंण
  • हेमा देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी सिनौड़ा भिकियासैंण
  • नियति बिष्ट पुत्री भूपेंद्र सिंह सिनौड़ा गांव

विकासखंड के कपोलीछीना कस्बे से लगे धमेड़ा बाजन गांव निवासी कमल सिंह रावत (55) दिल्ली में बस गए थे। 27 अप्रैल को उनकी बेटी किरन (20) का विवाह होना था। बताया जाता है कि शादी गांव से ही कराने का फैसला लिया गया था। इसी वजह से कमल सिंह बीती देर रात कार यूपी 16 एएक्स 3524 से परिवारी सदस्यों को लेकर दिल्ली से अपने गांव के लिए निकले। सुबह चौड़ीघट्टी के पास हरड़ा के तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन, कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। वाहन सवार तीन लोग जैसे तैसे पहाड़ी चढ़ कर सड़क तक पहुंचे तथा हादसे के बारे में बताया। क्षेत्र के युवा समाजसेवी भूपेंद्र सिंह मेहरा, चंदन सिंह मेहरा, कैलाश जमनाल, अजय रावत, भगत मेहरा, हिम्मत जायसवाल आदि खाई में उतरे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। कमल सिंह व किरन दम तोड़ चुकी थी। तीन अन्य बुरी तरह घायल थे। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीस अहमद, तहसीलदार नेहा रानी ने मय टीम दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। घायलों को 108 सेवा से चिकित्सालय ले जाया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!