Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
मनोरंजन

ऋषि कपूर ने ट्वीट करके लिखा- ”निर्भया को इंसाफ़, जैसी करनी वैसी भरनी

निर्भया केस के चारों दोषियों को शुक्रवार सुबह 5.30 बजे फांसी दे दी गयी। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिये जाएंगे। लगभग सात साल बाद आख़िरकार निर्भया के गुनहगारों को उनके किये की सज़ा मिली है। दोषियों को फांसी दिये जाने पर मनोरंजन जगत से भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सभी ने कहा कि आख़िर इंसाफ़ हुआ और माता-पिता को अब चैन मिलेगा।

वेटरन एक्टर ऋषि कपूर ने ट्वीट करके लिखा- ”निर्भया को इंसाफ़। जैसी करनी वैसी भरनी। इसे भारत ही नहीं दुनियाभर में एक मिसाल बनने दीजिए। दुष्कर्म की सज़ा मौत होनी चाहिए। आपको नारीत्व का सम्मान करना होगा। ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए, जिनकी वजह से फांसी में देरी हुई। जय हिंद।”

आपको याद होगा 90 के दौर में ऋषि कपूर की एक फ़िल्म दामिनी आयी थी, जिसकी कहानी भी दुष्कर्म के विषय पर आधारित थी। फ़िल्म में मीनक्षी शेषाद्रि के किरदार का नाम दामिनी होता है, जो ऋषि कपूर के किरदार की पत्नी होती है। दामिनी दुष्कर्म की शिकार महिला को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ती है, जिसमें उसे सनी देओल का साथ मिलता है।

ऋषि कपूर के साथ चश्मे-बद्दूर और मुल्क में काम कर चुकीं तापसी पन्नू ने लिखा- ”आख़िर हो गया। मुझे उम्मीद है कि सालों बाद माता-पिता को कुछ अच्छी नींद आएगी। उनके लिए यह एक लम्बी लड़ाई रही है।”

प्रीति ज़िटा ने दोषियों की फांसी पर कहा- ”अगर निर्भया केस के दोषियों को 2012 में ही फांसी मिल जाती तो महिलाओं पर होने वाले अपराध कम हो सकते थे। क़ानून का डर अपराधियों को काबू में रखेगा। सावधानी इलाज से हमेशा बेहतर होती है। यही वक़्त है कि भारत सरकार ज्यूडिशियल रिफॉर्म्स पर ध्यान दे।” एक और ट्वीट में प्रीति ने लिखा कि आख़िर यह ख़त्म हुआ। थोड़ी देर हुई, लेकिन ठीक है, इंसाफ़ तो हुआ। निर्भया के माता-पिता को अब थोड़ा चैन मिलेगा।

सुष्मिता सेन ने लिखा, आख़िरकार न्याय हुआ। वहीं रितेश देशमुख ने कहा- मेरे संवेदना निर्भया के माता-पिता और शुभचिंतकों के साथ हैं। इंतज़ार लम्बा रहा, पर आख़िरकार न्याय मिला।

बता दें कि 2012 के दिसम्बर महीने में दिल्ली में एक पैरामेडिकल स्टूडेंट के साथ 6 लोगों ने चलती बस में दरिंदगी की थी। कुछ दिन बाद पीड़िता की मौत हो गयी थी। इस जघन्य कांड ने दूरे देश को हिला दिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!