Breaking News :
>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सोने की कीमत में आई उछाल, चाँदी हुई महंगी; जानिए क्या है भाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 नवम्बर 2020, सोमवार। वायदा बाजार में सोमवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:35 बजे चार दिसंबर, 2020 को डिलिवरी वाले सोने का भाव 39 रुपये यानी 0.08 फीसद की गिरावट के साथ 50,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का भाव 50,699 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह फरवरी, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 34 रुपये यानी 0.07 फीसद की गिरावट के साथ 50,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले सत्र में फरवरी, 2021 अनुबंध वाले सोने का मूल्य 50,804 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वायदा कारोबार में चांदी की कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:37 बजे दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 749 रुपये यानी 1.23 फीसद की तेजी के साथ 61,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर में अनुबंध वाली चांदी की कीमत 60,865 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, मार्च 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 770 रुपये यानी 1.23 फीसद की बढ़त के साथ 63,214 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 62,444 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 4.30 डॉलर यानी 0.23 फीसद की तेजी के साथ 1,884.20 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 3.51 डॉलर यानी 0.19 फीसद की बढ़त के साथ 1,882.32 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत

कॉमेक्स पर दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.31 डॉलर यानी 1.33 फीसद की बढ़त के साथ 23.96 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.15 डॉलर यानी 0.62 फीसद की तेजी के साथ 23.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!