Breaking News :
>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री>>“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल>>6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल>>सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान>>अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन>>नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

सोने और चांदी के वायदा कीमतों में शुक्रवार को आया उछाल, जानिए भाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2020, शुक्रवार। सोने और चांदी दोनों की ही वायदा कीमतों में शुक्रवार को बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर पांच अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत 0.78 फीसद या 410 रुपये की तेजी के साथ 53,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.80 फीसद या 422 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 53,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव इस समय 0.72 फीसद या 383 रुपये की तेजी के साथ 53,521 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखा।

सोने के साथ ही चांदी के वायदा भाव में भी शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर 1.40 फीसद या 878 रुपये की तेजी के साथ 63,548 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव इस समय एमसीएक्स पर 1.36 फीसद या 873 रुपये की बढ़त के साथ 65,180 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

सोने के भाव – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोने की वायदा कीमत 0.97 फीसद या 19 डॉलर की बढ़त के साथ 1,985.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती देखी गई। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.58 फीसद या 11.31 डॉलर की बढ़त के साथ 1,967.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।

चांदी के भाव – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की वायदा कीमत की बात करें, तो कॉमेक्स पर शुक्रवार सुबह चांदी की वायदा कीमत 1.49 फीसद या 0.35 डॉलर की बढ़त के साथ 23.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.64 फीसद या 0.15 डॉलर की बढ़त के साथ 23.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर करता दिखा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!