Breaking News :
>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज>>SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
देश

खेल और राजनीति के रिश्ते में बंधे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने सगाई कर रचाई नई शुरुआत, जश्न में उमड़ा खेल और राजनीति जगत

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज ने एक दूसरे के साथ जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है। राजधानी लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में आयोजित भव्य समारोह में दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया। कार्यक्रम के दौरान दोनों परिवारों, खेल-जगत और राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी में यह पल बेहद खास बन गया।

सगाई समारोह में रिंकू और प्रिया जब मंच पर पहुंचे तो लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं। दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपनी भावनाओं का इज़हार किया। प्रिया की आंखें इस मौके पर भर आईं, तो वहीं रिंकू भी भावुक होते दिखे। दोनों ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का हाथ थामे फोटोग्राफर्स को पोज़ दिए और साथ में नए जीवन के इस खास दिन को साझा किया।

खास मेहमान, खास आयोजन
करीब 300 मेहमानों की मौजूदगी में यह समारोह बेहद गरिमामय रहा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं खेल जगत से पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, स्पिनर पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल भी इस मौके पर नवयुगल को शुभकामनाएं देने पहुंचे।

जोड़ियों की रिंग्स और स्वादिष्ट मेन्यू भी बने चर्चा का विषय
प्रिया सरोज ने कोलकाता के एक मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर से खास अंगूठी मंगवाई थी, जबकि रिंकू सिंह ने मुंबई से अपने लिए कस्टमाइज़्ड रिंग तैयार करवाई। बताया जा रहा है कि दोनों रिंग्स की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये रही।

रिंकू और प्रिया की पसंद का विशेष ध्यान रखते हुए मेन्यू भी उनके अनुसार ही तैयार किया गया था। मेहमानों को जहां बंगाली रसगुल्ला और काजू पनीर रोल जैसे स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए, वहीं रिंकू की पसंद के अनुसार पनीर टिक्का और मटर मलाई जैसे उत्तर भारतीय व्यंजन भी मेहमानों के बीच खूब पसंद किए गए।

नई शुरुआत की ओर
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की यह सगाई न सिर्फ दो दिलों का मिलन थी, बल्कि खेल और राजनीति जैसे दो अलग-अलग क्षेत्रों के सुंदर संगम का प्रतीक भी बनी। समारोह में दिखा उत्साह और भावनाएं इस बात का संकेत थीं कि यह जोड़ी आने वाले समय में एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!