Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मा० प्रधानमंत्री द्वारा सही समय पर लिये गये निर्णयों से कोरोना के दृष्टिगत आज देश सम्भली स्थिति में है : मुख्यमंत्री

  • कोरोना के दृष्टिगत लगाया गया लॉकडाउन भले ही चला गया हो लेकिन कोरोना वायरस नहीं गया है।
  • जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक इस लड़ाई को कमजोर नहीं करना है।
  • [highlight]‘‘जब तक दवाई नहीं तब तक ढ़िलाई नहीं’’ [/highlight]।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश का हर नागरिक अपने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। मा० प्रधानमंत्री द्वारा सही समय पर लिये गये निर्णयों से कोरोना के दृष्टिगत आज देश सम्भली स्थिति में है।

मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक अभिभावक की तरह हमारा मार्गदर्शन किया है और जनहित में जरूरी निर्णय लिये। मा० प्रधानमंत्री का आज का सम्बोधन कोरोना से लड़ाई में जन आंदोलन को प्रेरित करेगा। कोरोना के दृष्टिगत लगाया गया लॉकडाउन भले ही चला गया हो लेकिन कोरोना वायरस नहीं गया है। हम सभी के प्रयासों से देश आज जिस संभली स्थिति में है, हमें उसे छोड़ना नहीं है। इस मामले में हमें जब तक पूरी सफलता नहीं मिलती है तब तक लापरवाही नहीं बरतनी है। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक इस लड़ाई को कमजोर नहीं करना है। [highlight] “जब तक दवाई नहीं, तब तक ढ़िलाई नहीं’’ [/highlight]के आह्वान के साथ ही दो गज की दूरी, समय समय पर साबुन से हाथ धोने तथा मास्क का प्रयोग करने की प्रदेशवासियों से अपील भी की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मा० प्रधानमंत्री का यह संदेश भी सुखद है कि इस दिशा में देश व दुनिया में युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है। हमारे वैज्ञानिक दिन रात जी-जान से जुड़े हैं। एडवांस स्टेज पर टेस्टिंग चल रही है। वैक्सीन बन जाने पर उसे प्रत्येक भारतीय तक पहुँचाने के लिये तेजी से कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत वैक्सीन आने की स्थिति में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये प्रदेश में राज्य स्तर, जिला स्तर व ब्लाक स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स अपने-अपने स्तर पर कोविड-19 की वैक्सीन के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन की समुचित कार्यवाही करेगी।

[box type=”shadow” ] [/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!