Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
मनोरंजन

जया बच्‍चन पर भड़के मुकेश खन्‍ना कहा- ‘आपने हमें यहां खाना नहीं दिया, इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं है’

बॉलीवुड एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन का ‘थाली’ वाल बयान इन दिनों काफी सुर्खियों में है। जया बच्चन ने हाल ही में राज्यसभा में चल रहे मानसून सत्र के दौरान भोजपुरी कलाकार और भाजपा सांसद रवि किशन को जवाब देते हुए कहा था कि ‘ये शर्म की बात है, लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।’ दरअसल, रवि किशन ने राज्यसभा में बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था जिसके जवाब में जया बच्चन ने ये बयान दिया था।

जया के इस बयान के बाद जहां कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट किया, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने उन पर निशाना साधा। अब एक्ट्रेस के ‘थाली’ वाले बयान पर ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह यानी मुकेश खन्ना ने भी निशाना साथा है और जया की इस बात को हास्यास्पद। मुकेश खन्ना ने कहा, ‘सिर्फ इसलिए कि इंडस्ट्री में आप काम करते हैं, आप वहां कमियां नहीं गिनाएंगे, ऐसा नहीं होता है। और यहां हमें किसी ने खाना नहीं दिया हमने इसके लिए मेहनत की है’।

टाइम्स नाऊ से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, ‘इंडस्ट्री सबके लिए है, इंडस्ट्री किसी के बाप की नहीं है। इंडस्ट्री सालों से चली आ रही है। अब इसमें नेपोटिज़्म बढ़ गया है, ग्रुपिज़्म बढ़ गया है। अगर रवि किशन ड्रग का मामला उठाते हैं और आप पलटकर ये कहते हो कि ‘जिस थाली में खाते हो उसमें छेद करते हो’ ये बयान हास्यास्पद। हां, आप ये कह सकते हैं कि उनका बयान सही है या गलत है, बात खत्म। आपने हमें खाना नहीं दिया है, अगर मैं इस लाइन में आया तो ये मेरी मेहनत है, यहां दूसरों की भी मेहनत लगती है। एक टीम की मेहनत लगती है, किसी के बाप की इंडस्ट्री नहीं है। ड्रग्स कोई छोटी परेशानी नहीं है। अगर यहां ड्रग्स चलता है और इस मुद्दे को उठाया जा रहा है तो आपको दिक्कत क्यों हो रही है, आप ये क्यों कह रहे हैं कि इंडस्ट्री को क्रिटिसाइज़ मत करिए’। आपको बता दें कि इससे पहले रणवीर शौरे में इशारों इशारों में जया बच्चन के थाली वाले कमेंट पर निशाना साध चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!