Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला आपदा से निपटने से सम्बंधित पूर्व तैयारियों की स्थिति की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जून 2022, मंगलवार, उत्तरकाशी। आगामी वर्षाकाल के दौरान सम्भावित आपदा से निपटने से सम्बंधित पूर्व तैयारियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मूड पर रहने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने मानसून आने से पहले नगरीय क्षेत्रों में नालियों की साफ-सफाई एवं पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश ईओ नगर पालिका को दिए। एनएच,बीआरओ,लोनिवि, पीएमजीएसवाई विभाग को अपने -अपने सड़क मार्गों के कलवटों औऱ नालियों की नियमित सफाई व्यवस्था सुचारू रखने को कहा। साथ ही एनएच, लोनिवि और बीआरओ को मोटर पुलों की सफाई एवं पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आपदा के दौरान सड़क खोलने का रिस्पांस टाइम कम करने को लेकर चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी,पोकलैंड आदि पर्याप्त संसाधन तैनात करने के निर्देश दिये। संवेदनशील स्थान पर जेसीबी मशीन के ऑपरेटर,वाहन चालक, सम्बंधित विभाग के अधिकारियों एवं जिला आपदा प्रबंधन विभाग के फोन एवं दूरभाष नम्बर प्रदर्शित कर संवेदनशील स्थान का साइनेज भी लगाने को कहा।

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने सभी तहसील में आपदा के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले एनर्जी फूड की सौ-सौ किट तैयार रखने के निर्देश दिए। ताकि जरूरत पड़ने पर उसे त्वरित उपयोग में लाया जा सकें। पुलिस विभाग को सभी थानों एवं आपदा प्रबंधन को रेस्क्यू उपकरणों को क्रियाशील रखने को कहा। जिलाधिकारी ने मानसून काल को देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग को अगले तीन महीने का राशन अग्रिम वितरित करने व गोदाम में पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को दवाइयां एवं अन्य मेडिकल उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा इस हेतु मुख्य विकास अधिकारी को मोनिटरिंग करने के निर्देश दिये।विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने तथा विद्युत लाइन की पेट्रोलिंग औऱ लोपिंग करने के निर्देश दिए। आपदा के दृष्टिगत जल संस्थान को सभी तहसीलों में एचडीपीई पाइप का स्टॉक रखने को कहा। ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित उपयोग में लाया जा सकें।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि जनपद के अंर्तगत मार्गो के अत्यधिक संवेदनशील,दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र का चिन्हीकरण किया गया है। अत्यंत संवेदनशील चिन्हित स्थल की संख्या 16 है अन्य मुख्य मार्गों के भूस्खलन से संवेदनशील स्थलों की संख्या 46 और दुर्घटना सम्बंधित अत्यंत खतरनाक स्थान 14 है। इसके अतिरिक्त सम्बंधित विभागों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर 56 क्रेश बेरियर लगाए गए है। संवेदनशील स्थानों पर 63 जेसीबी,डोजर,पोकलेन आदि तैनात करने का कार्य गतिमान है।

बैठक में CDO गौरव कुमार, ADM तीर्थपाल सिंह, CMO डॉo के.एस. चौहान, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित एनएच, लोनिवि, बीआरओ, पीएमजीएसवाई के अधिकारी उपस्थित रहें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!