Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून ने की एन०एच०एम० कार्यक्रमों की समीक्षा

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जुलाई 2021, गुरुवार, देहरादून। आज, गुरूवार, 8 जुलाई 2021 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 की प्रथम तिमाही में कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आशा कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव, ए०एन०एसी०, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, परिवार नियोजन, पीसी-पीएनडीटी, टी०बी० नियंत्रण कार्यक्रम आदि की समीक्षा की गयी और सुधारात्मक सुझाव दिए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनोज उप्रेती ने निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन देहरादून के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम समयबद्ध एवं लक्ष्य आधारित हैं इसलिए राष्ट्रीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर किया जाना आवश्यक है। किसी भी परिस्थिति में जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देश दिए कि कार्मिकों के वार्षिक अनुबन्ध नवीनीकरण (Renewal) का कार्य अविलम्ब पूरा किया जाए। कोरोना की तीसरी संभावित लहर को दृष्टिगत रखते हुए लंबित नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लायें।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एन०एच०एम० डॉ० दिनेश चौहान ने कहा कि जिन ब्लॉकों में स्वास्थ्य सूचकांक एवं वार्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति में प्रगति धीमी है उनसे स्पष्टीकरण माँगा जाएगा। प्रथम तिमाही में जिन कार्यक्रमों के लक्ष्य पूरे नहीं हो पाए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूसरी तिमाही में अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए।

डॉ० दिनेश चौहान ने कार्मिकों से संबंधी प्रकरण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए जिला लेखा प्रबंधक को निर्देश दिये कि कार्मिकों का लॉयल्टी बोनस प्राथमिकता के आधार पर निर्गत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्मिकों का मासिक मानदेय 1 तारीख को अनिवार्यतः निर्गत करना सुनिश्चित किया जाय तथा कर्मियों के०ई०पी०एफ० प्रकरण पर कार्यवाही में तेजी लायें व इसका निस्तारण करें।

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक लक्ष्मण सिंह रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी किशोर स्वास्थ्य अनूप चौहान, जिला कंसल्टेंट क्वालिटी अश्योरेंस डॉ० अमिदत कुमार, जिला लेखा प्रबंधक विवके गुसाई, जिला डाटा प्रबंधक, बिमल मौर्य, जिला आई.ई.सी. समन्वयक पूजन नेगी, जिला समन्वयक पीएनडीटी ममता बहुगुणा, जिला सलाहकार तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम से अर्चना उनियाल, रेखा उनियाल, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से गीता शर्मा, आशा कार्यक्रम से दिनेश पाण्डेय, पंचम बिष्ट, प्रतिरक्षण से फील्ड सुपरवाईजर देवेन्द्र पंवार, टीबी नियंत्रण कार्यक्रम से अंकुर नेगी, दीपा नांरग आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!