Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद नैनीताल घोषणाओं की समीक्षा : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपूर्ण घोषणओं से सम्बन्धित डीपीआर 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से भेजे जाने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2021, शुक्रवार, हल्द्वानी (सूचना)। सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को वीडियों काॅन्फेसिंग के माध्यम से जनपद नैनीताल के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री शहरी विकास बंशीधर भगत, विधायक नवीन दुम्का, दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपूर्ण घोषणओं से सम्बन्धित डीपीआर 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से भेजी जाये। इस के लिए सचिव एवं विभागाध्यक्ष आपसी समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करें तथा कार्यो में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विषेश ध्यान दिया जाये।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घोषित योजनायें जब धरातल पर दिखाई दे तभी पूर्ण मानी जाये। घोषणा कार्यों की वास्तविक प्रगति का उल्लेख मासिक रिर्पोट में किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल, सिचांई, सड़क, पुलों, स्कूल एंव अन्य भवनों, खेल मैदान, पार्किंग स्थलों आदि से लम्बित घोषणा प्रस्ताव की 15 जुलाई तक डीपीआर तैयार कर शासन में भेजी जाये, तांकि योजना प्रस्ताव में अभिलम्भ धनराशि उपलब्ध कराई जा सके।

वीसी में शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि कालाढूँगी विधान सभा में देचैली-पाण्डे गाँव में आनन्द सिंह के घर तक एक किमी सड़क, जो मुख्यमंत्री की घोषणा में है, की कार्य प्रगति जाननी चाही, जिस पर सचिव लोनिवि ने अवगत कराया की सड़क की सैद्धान्तिक स्वीकृत के उपरान्त एनपीबी हेतु 6 लाख रूपये की धनराशि विभाग को उपलब्ध करा दी गई है।

मुख्यमंत्री घोषणा में हल्दूपोखरा नायक, नवाडखेडा, तारा नवाड, हरिपुर नायक नलकूपों की डीपीआर बना दी गई है, शीघ्र ही धनराशि आवंटित की जायेगी। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि हल्द्वानी के सभी सिंचाई नलकूपों से सिचांई के साथ ही पेयजल उपयोग भी किया जाता है इसलिए सभी नलकूपों में स्टेप्लाईजर लगायें जाने अतिआवश्यक है हल्द्वानी के 15 सिंचाई के नलकूपों में स्टेप्लाईजर लगाने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी, जिसके लिए 2.50 करोड़ रूपये का आगणन शासन को भेजा गया था। लगभग एक करोड़ रूपये शासन द्वारा जल संस्थान को अवमुक्त किया गया लेकिन कार्य प्रगति धीमी होने पर शहरी विकास मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता को निर्देश की वे सर्वप्रथम जज फार्म के नलकूप में स्टेप्लाईजर लगाये। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा में पनचक्की चैराहा-चैफुला पुल-कठघरिया-कमलुवागांजा सड़क चौडीकरण एवं नहर कवरिंग कार्य में शेष धनराशि व दोगड़ा इण्टर काॅलेज में बनाये जा रहे दो अतिरिक्त कक्षों हेतु धनराशि अवमुक्त करने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया।

विधायक लालकुआँ नवीन दुम्का ने बिन्दुखत्ता में शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम पर मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु शीघ्र भूमि चयन कराने, बिन्दुखत्ता क्षेत्र में नलकूप, शौचालय स्वीकृत कराने व बरेली रोड़ गन्दा नाला डाइर्वड कराने का आग्रह किया।

आयुक्त अरविन्द सिंह हृायांकी ने कहा कि बरेली रोड गन्दा नाला डाइर्वजर कार्य अति महत्वपूर्ण है इसकी गन्दगी से 20 ग्राम पंचायते व लालकुआँ नगर पंचायत के चार वार्डे की जनता लम्बे समय से प्रभावित है इस पर कार्य किया जाना अतिआवश्यक है, डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है।

वीसी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्यमंत्री घोषणा में रामनगर आमडन्डा में लाईट एवं साउन्ड शो हेतु आमडन्डा वनभूमि में ही भूमि चयन करने का सुझाव दिया। जिस पर सचिव ने वन एवं पर्यटन विभाग को आपसी समन्वय से तकनीकी संस्था चयन कर डीपीआर भेजने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की भीमताल में बेडमिन्टन हाॅल बनाने की गई घोषणा पर बताया कि भीमताल में बेडमिन्टन हाॅल बनाये जाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि 3.29 करोड़ रूपये की डीपीआर शासन को प्रेषित कर दी गई। उन्होंने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री द्वारा 214 घोषणायें की गई थी जिसमें से 151 पूर्ण की जा चुकी है 63 घोषणायें अनिस्तारित है। अनिस्तारित 63 घोषणाओं में से 31 प्रस्ताव शासन स्तर पर लम्बित हैं।

वीसी में सलाहकार मुख्यमंत्री शत्रुघन सिंह, सचिव मुख्यमंत्री एवं शहरी विकास शैलेश बगौली, सचिव लोनिवि आरके सुधान्शु, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य अभियन्ता लोनिवि डीके यादव, प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार, डाॅ० अभिलाष, चन्द्रशेखर जोशी, टीआर बीजूलाल सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!