Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून: मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी सही साबित हो रही है। सूबे में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। देहरादून समेत अन्‍य जिलें में रुक रुककर बारिश हो रही है। वहीं, तीन दिन मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर तथा चंपावत जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। चमोली में बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ व क्षेत्रपाल में भूस्‍खलन के कारण बंद है।  राज्य में 80 से अधिक सड़कें मलबे के कारण बंद पड़ी हैं।

उत्तरकाशी में ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग मलबा आने के कारण करीब चार घंटे बंद रहा। यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास भूस्खलन के चलते बंद पड़ा है। यहां से यमुनोत्री जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं, श्रीनगर गढ़वाल में श्रीनगर से लगभग 90 किमी दूर ऋषिकेश की ओर ब्रह्मपुरी व गूलर के पास भारी मलबा आ जाने से नेशनल हाईवे पर बीती आधी रात से बंद है।

कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में हो रही बारिश से तराई में नदी-नाले उफान पर हैं। ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में लेवड़ा नदी में आई बाढ़ के चलते कई गांवों में पानी घुस गया। नैनीताल-बाजपुर मुख्यमार्ग पर करीब तीन फिट पानी भरने से आवागमन कुछ घंटे के लिए बाधित रहा। बागेश्वर जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उड़ान नहीं भर पाए कैलास मानसरोवर यात्री

पिथौरागढ़ में मौसम ने एक बार फिर कैलास मानसरोवर यात्रा में बाधा खड़ी कर दी। बुधवार को हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सके जिससे 12वें दल के यात्री गुंजी में ही फंसे रहे। 13वें दल के यात्री तकलाकोट पहुंच गए है। 14वें दल के यात्रियों का बुधवार को गुंजी में स्वास्थ परीक्षण हुआ। आइटीबीपी के मुताबिक सभी दलों के यात्री सकुशल हैं।

शारदा नदी का जलस्‍तर बढ़ा

पहाडों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे बैराज का गेट बंद कर आवाजाही पर रोक लगा दी है।

सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के एसडीओ बृजेश मौर्या ने बताया कि सुबह शारदा का जलस्तर एक लाख 18 हजार क्यूसेक पहुंचने से बैराज का गेट बंद कर आवाजाही पर रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर घटने के बाद बैराज गेट खोलकर आवाजाही शुरू कर दी जायेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!