Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से लगातार हो रही बढ़ोतरी से बिगड़े हालात, बढ़ी पाबंदियाँ, उत्तर प्रदेश में भी बंद किये गए स्कूल

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक समेत पांच राज्यों ने भारत में संक्रमण को बेकाबू कर दिया है। इन राज्यों में ही अकेले 80 फीसद से अधित नए मामले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में में कोरोना के 40 हजार से अधिक नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.16 करोड़ हो गई हुई। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है, जबकि कुल ने लॉकडाउन की घोषणा की है। इसके अलावा स्कूलों में होने वाली ऑफलाइन क्लासेज को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण अभियान तेज हो गया है। देश में अब तक लाभार्थियों को वैक्सीन की 4.72 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें 78.30 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 49.30 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 81.72 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 27.93 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) शामिल हैं। इनके अलावा लाभार्थियों में 1.94 करोड़ 60 साल से अधिक उम्र के और 40.72 लाख 45-60 साल आयु वर्ग के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग भी शामिल हैं, जिन्हें अब तक पहली खुराक दी गई है।

कोरोना के मामले बढ़ते देखते हुए अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने भी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। यूपी में कक्षा एक से आठ तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बुधवार से 31 मार्च तक बंद करने का आदेश है। इसके साथ ही जुलूस, कार्यक्रम और सार्वजनिक समारोह के लिए अब प्रशासन की अनुमति जरूर कर दी गई है। इससे पहले महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और तमिलनाडु ने कोरोना के कारण स्कूलों को फिर से बंद कर दिया है।

मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महामारी की रफ्तार को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में फिर सख्त कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। इससे पहले तीन शहरों इंदौर, भोपाल और जबलपुर में हर रविवार लॉकडाउन लगाया गया है। होली के बाद रंगपंचमी के दिन शहर में निकलने वाली परंपरागत गेर के आयोजन पर भी रोक लगा दी गई है। मास्क मुंह के नीचे लटकाकर चलने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए नागपुर में 31 मार्च लॉकडाउन लगाया है। इसके अलावा पुणे, औरंगाबाद और अमरावती समेत कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। महाराष्ट्र के अलावा पंजाब, गुजरात में भा पाबंदियां लगाई गई हैं। गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू है, जबकि पंजाब के लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब सहित कई शहरों में रात 9 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!