Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
देश

देशभर के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल

देशभर के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आज भी जारी, मेडिकल छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली,  राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) बिल के विरोध में देशभर में रेजि़डेंट डॉक्टर शनिवार को भी अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज(AIIMS) के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन एंड स्टूडेंट्स यूनियन ने इसको लेकर एक प्रेस रिलीज जारी किया। AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा है वह हम एनएमसी बिल के कुछ प्रावधानों के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने के अपने फैसले पर अडिग हैं। हालांकि तत्काल प्रभाव से एम्स में फिर से आपातकालीन सेवाएं(Emergency Services) शुरू हो गई हैं।

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

डॉक्टरों का आरोप है कि एनएमसी बिल के खिलाफ एसोसिएशन ने कोई स्टैंड नहीं लिया जिसकी वजह से सरकार बिल को पास कराने में सफल हो गई। बता दें कि रेजिडेंट डॉक्टरों के विरोध के बीच बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार राज्यसभा में एनएमसी बिल 2019 को पास कराने में सफल हो गई। जबकि यह बिल 29 जुलाई को लोकसभा में पहले ही पास हो चुका था।

एक लाख मरीज प्रभावित
रेजिडेंट डॉक्टरों की इस हड़ताल से करीब एक लाख मरीज प्रभावित हुए और 3300 से ज्यादा मरीजों की सर्जरी टाल दी गई। सैकड़ों मरीजों की जांचे नहीं हो पाईं।

ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में ठप रही ओपीडी
दिल्ली सरकार के करीब 34 अस्पताल हैं। जिनमें से पांच स्वायत्तशासी अस्पतालों को छोड़कर सभी 29 अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल की। इन अस्पतालों में ओपीडी सेवा पूरी तरह से ठप रही। दिल्ली सरकार के इन अस्पतालों को प्रतिदिन ओपीडी में करीब 65 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जो हड़ताल के कारण वापस लौटने को मजबूर हुए। अस्पतालों में दवा फार्मेसी व ऑपरेशन थियेटर भी बंद रहे। यही हाल नगर निगम के अस्पतालों का रहा।

पांच बड़े अस्पतालों की ओपीडी में मौजूद रहे वरिष्ठ डॉक्टर
एम्स, सफदरजंग, आरएमएल व लेडी हार्डिग मेडिकल कॉलेज के कलावती शरण व सुचेता कृपलानी अस्पताल की ओपीडी में वरिष्ठ डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद रहे, लेकिन इन अस्पतालों में सामान्य दिनों के मुकाबले 50 फीसद कम मरीज देखे गए। एम्स में पहले से ऑनलाइन समय लेने वाले मरीजों का ही इलाज हुआ। एम्स में प्रतिदिन करीब 13 हजार मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से करीब साढ़े सात हजार मरीज इलाज के बिना लौटे, क्योंकि जिन लोगों ने पहले से डॉक्टर से मिलने का समय नहीं लिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!