Breaking News :
>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तर-प्रदेशदेश

प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी से बढ़ी नाराजगी, मेरठ के 25 परिवारों ने रद्द की मालदीव की यात्रा, कराई लक्षद्वीप की बुकिंग

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 जनवरी 2024, मेरठ। भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मालदीव के मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके बावजूद देश के लोगों की नाराजगी अब तक कम नहीं हुई है। मेरठ के 25 परिवारों ने भी मालदीव में सर्दियों की छुट्टियाँ मनाने का प्लान टाल दिया है। उन्होंने वहाँ होटल बुकिंग से लेकर हवाई यात्रा के लिए टिकट को रद्द करा लिया है। इस मामले में मालदीव सरकार के झुकने के बावजूद सोशल मीडिया पर भारतीयों की ओर से नाराजगी जाहिर की जा रही है। दरअसल, छुट्टियों में घूमने के लिए मालदीव एक ड्रीम डेस्टिनेशन रहा है, लेकिन इस विवाद के बाद से लोगों का ट्रेंड बदल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर लोग लक्षद्वीप और देश के अन्य पर्यटन स्थलों की ओर रुख करने लगे हैं।

ड्रीम ट्रिप फॉर यू प्राइवेट लिमिटेड के संचालक शिखर वाधवा ने बताया कि मालदीव की यात्रा रद्द करने वालों में मेरठ चिराग तनेजा, शिवानी तनेजा, श्रेया ढींगरा और कनिका ढींगरा सहित अन्य लोगों के परिवार हैं। ये लोग काफी समय से मालदीव जाने की तैयारी कर रहे थे। मगर अब प्लान बदल गया है। इन लोगों की ओर से अब लक्षद्वीप सहित अन्य जगहों की बुकिंग के लिए पैकेज पूछे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लक्षद्वीप के लिए मोहित मक्कड़, नेहा मक्कड़, संदीप गाँधी, कनिका गाँधी, विक्रांत, ऋतु, निखिल और रिंकी सहित सात परिवारों ने बुकिंग कराई है।

जनशक्ति समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक शिवाजी रोड स्थित समिति के कार्यालय चंद्र हाउस पर हुई। संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता एजाज हुसैन ने किया। समिति के संस्थापक उमाशंकर खटीक ने कहा कि पूर्वाग्रह से ग्रस्त मालदीव सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगनी चाहिए।

मालदीव से सस्ता है लक्षद्वीप का टूर
मालदीव के लिए बेहतर सुविधाओं सहित चार रात का प्रति व्यक्ति औसत खर्च 1.90 लाख रुपये तक आता है। ऐसे में कपल का खर्च 3.80 लाख रुपये तक पहुँच जाता है। वहीं अपने देश में लक्षद्वीप के लिए प्रति व्यक्ति चार रात का खर्च एक लाख रुपये तक ही है। वहीं, कपल का चार रात का खर्च करीब दो लाख रुपये तक आता है। ऐसे में लक्षद्वीप की ट्रिप मालदीव से बेहद सस्ती पड़ती है।

कई कंपनियों ने शुरू किए स्पेशल पैकेज
टूर एवं ट्रेवल कंपनियों और एजेंसियों ने फिलहाल मालदीव की बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी है। इसके साथ ही अपनी ऑनलाइन साइट पर भी बहिष्कार किया है। वहीं, देश में लक्षद्वीप, केरल और पहाड़ों पर जाने के लिए स्पेशल पैकेज शुरू किए गए हैं। इनमें यात्रा, होटल और अन्य पर्यटन सुविधाओं में छूट के विकल्प दिए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!