Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

उत्तरकाशी के धराली आपदा के कारण गंगोत्री क्षेत्र में फंसे तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू जारी

धराली आपदा के कारण गंगोत्री क्षेत्र में फंसे 58 लोगों को आज वायु सेना के विमान और MI-17 से पहुँचाया गया देहरादून जौलीग्रांट, अब तक 170 यात्रियों को लाया जा चुका जौलीग्रांट, देहरादून

हैदराबाद के 4 साइन्टिस्टों की टीम भी आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उत्तरकाशी धराली पहुँची।

चिनूक से शनिवार सुबह 125KV जेनसेट, ओयल बैरल, ड्राई राशन सहित धराली भेजी गई राहत एवं बचाव सामाग्री।

मुख्यमंत्री के निर्देश : आपदा राहत कार्यों में तत्परता से जुटी है देहरादून जिला प्रशासन की टीम।

यात्रियों का स्वास्थ्य जाँच, आवश्यक उपचार, रिफ्रेशमेंट कराने के बाद स्पेशल वाहनों से भेजा जा रहा आईएसबीटी देहरादून और ऋषिकेश।

उत्तरकाशी से सकुशल देहरादून पहुँचाने के लिए तीर्थयात्रियों ने जताया उत्तराखंड सरकार का आभार।

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 9 अगस्त 2025, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशन में उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त की आपदा के कारण फंसे लोगों/तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू जारी है। वायुसेना के विमान, चिनूक, एमआई-17 और चीता हैलीकाप्टर की मदद से यहां फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। शनिवार, 9 अगस्त को 58 तीर्थयात्रियों को हर्षिल से जौलीग्रांट, देहरादून पहुँचाया गया। उत्तरकाशी से अभी तक 170 लोगों को सुरक्षित देहरादून जौलीग्रांट पहुँचाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा चुका है। हैदराबाद के 4 साइन्टिस्टों की टीम को भी आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उत्तरकाशी-धराली पहुँचाया गया है।

जिला प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ एयरपोर्ट पर तैनात है। देहरादून एयरपोर्ट पर लाए जा रहे यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार, निःशुल्क दवा वितरण और रिफ्रेशमेंट कराने के बाद स्पेशल वाहनों से आईएसबीटी देहरादून और ऋषिकेश भेजा जा रहा है। जहाँ से यात्री अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे है। उत्तरकाशी से हैलीकॉप्टर द्वारा सकुशल देहरादून पहुँचाने के लिए तीर्थयात्रियों ने उत्तराखंड सरकार का आभार जताया।

जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम तत्परता के साथ राहत कार्यों में जुटी है। रेस्क्यू कार्यों के लिए सभी आवश्यक संशाधनों को धराली भेजा जा रहा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शनिवार को 125 केवी का जेनसेट, ओयल बैरल सहित जरूरी राहत सामग्री धराली भेजी गई।

इस दौरान जौलीग्रांट में एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल, एसडीएम योगेश मेहरा, खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता सहित तहसील और ब्लाक के तमाम अधिकारी व कार्मिक मौजूद थे।

सम्बंधित समाचार के लिए,
यहाँ क्लिक करें 👉
https://akashgyanvatika.com/rescue-of-pilgrims-from-gangotri-area-continues-due-to-dharali-disaster-in-uttarkashi/

👉 https://akashgyanvatika.com/dharali-disaster-relief-and-rescue-operation-on-war-footing-under-the-command-of-cm-dhami/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!