Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उत्तराखण्ड

गणतंत्र दिवस 2019: देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण

देहरादून। उत्तराखंड में 70वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी देहरादून के परेड मैदान में आयोजित किया गया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान जवानों समेत एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सभी जिलों में प्रभारी मंत्रियों और जिलाधिकारियों ने जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया।

पूरा देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। चारों ओर देशभक्ति के गीत गूंज रहे हैं। स्कूलों में बच्चों ने प्रभात फेरियां निकालकर देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही आकर्षक झांकियां भी निकाली गर्इं। सड़कों पर निकली बच्चों की प्रभात फेरियां जोश और जज्बे से भरी हुर्इं नजर आर्इ। चारों ओर भारत मां की जय के नारे गूंज उठे।

वहीं, राजभवन में राज्यपाल ने तिरंगा फहराकर प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में योग गुरु रामदेव और अचार्य बालकृष्ण ने ध्वजारोहण किया।सभी सरकारी, गैर सरकारी, अर्ध सरकारी, निजी, स्कूल-कलेजों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

झांकियों के माध्यम से दिए कर्इ संदेश  

हरिद्वार में गणतंत्र दिवस पर भाजपा मध्य हरिद्वार मंडल ने खन्ना नगर से पुराने रानीपुर मोड तक प्रभातफेरी और झांकियां निकाली। झांकियों के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

वहीं, राज्यपाल ने राजभवन में तिरंगा फहराया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही परेड ग्राउंड में भी में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ध्वाजारोहण किया। परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गर्इ थी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।

पुलिस मुख्यालय में किया ध्वजारोहण 

गणतंत्र दिवस पर पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेश अनिल के रतूड़ी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान कर बधाई दी।

इस अवसर पर अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वी. विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना/सुरक्षा/प्रशासन,  दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम,  अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक संचार, जीएस मार्तोलिया, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान उत्तराखंड, पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक/महासमादेष्टा होमगार्ड समेत समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

पार्किंग व्यवस्था 

– मंच के पीछे वीआइपी पार्किंग रहेगी।

– अधिकारी दून क्लब के सामने वाहन पार्क करेंगे।

– पासधारक, मीडियाकर्मी परेड ग्राउंड स्थित टंकी के पीछे वाहन पार्क करेंगे।

– आम जनता रेंजर्स ग्राउंड, पैवेलियन ग्राउंड, मंगला देवी ग्राउंड में वाहन पार्क करेंगे।

गणतंत्र दिवस पर रूट रहेंगे डायवर्ट 

– गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी वाहनों, ठेलियों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

– वीआईपी वाहन ईसी रोड से सर्वे चौक, कॉन्वेंट तिराहे की ओर जाते ही दाहिने तरफ वीआइपी द्वार से प्रवेश करेंगे।

– पैसेफिक होटल तिराहे की ओर से आने वाले वाहन दून क्लब के सामने से प्रवेश करेंगे। इस मार्ग से प्रवेश करने वाले पासधारक, अधिकारियों के वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े होंगे।

– गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागियों, आर्मी, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड एवं प्रेस, कार्यक्रम देखने आने वाले समस्त नागरिक आदि अपने वाहन पवेलियन ग्राउंड में पार्क कर पैदल परेड ग्राउंड के सामान्य प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल पहुंच सकेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!