Breaking News :
>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी से औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की भेंट

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में औद्योगिक संगठन, हरिद्वार सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन(सेवा), भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं बहादराबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं रूड़की स्माल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने सरकारी विभागों में खरीद में स्थानीय उद्योगों को वरीयता देने, निर्यात संवर्द्धन और अन्य विषयों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों की बेहतरी के लिये सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं। भविष्य में और अधिक उद्योग राज्य में स्थापित हों इसके लिये हमने उद्यमियों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो इसके लिये अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। परिवहन, कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तराखण्ड में तेजी से काम हो रहा है। अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये भी बड़ी संख्या में उद्योगों की स्थापना जरूरी है। उन्होंने उद्योगों से जुड़े सभी लोगों से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

इस अवसर पर देवेन्द्र शर्मा, केतन भारद्वाज, दिनेश कुमार, सुयश वालिया उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!