Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

रिपोर्ट को लंबा इंतजार होगा खत्म, उत्तराखंड में ही होगी स्वाइन फ्लू की जांच

देहरादून: स्वाइन फ्लू के मरीजों को रिपोर्ट के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उत्तराखंड में जल्द ही स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा शुरू होगी। इससे जांच के लिए नमूने दिल्ली नहीं भेजने पड़ेंगे।

हाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम ने दून में अत्याधुनिक वायरोलॉजी लैब स्थापित करने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य इकाईयों की निरीक्षण किया। यह प्रदेश के किसी सरकारी अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में स्थापित होने वाली अपनी तरह की पहली लैब होगी।

इस कदम से उत्तराखंड इन्फ्लूएंजा सर्विलास लैबोरेटरी नेटवर्क (आइएसएलएन) का भी हिस्सा बन जाएगा। अभी तक देश में ऐसी 21 ऐसी प्रयोगशालाएं हैं और जिन राज्यों में यह सुविधा नहीं है वह नमूने निकटवर्ती राज्य की प्रयोगशालाओं में भेजते हैं। उत्तराखंड से नमूने दिल्ली भेजे जाते हैं। जिसकी रिपोर्ट आने में कई दिन का वक्त लग जाता है।
स्थिति यह है कि कई बार रिपोर्ट मरीज की मौत के बाद आती है। तब तक उसका उपचार केवल संदेह के आधार पर होता है। इस प्रयोगशाला की जरूरत इसलिए भी है क्योंकि प्रदेश में स्वाइन फ्लू लगातार अपना असर दिखा रहा है।

हर अंतराल बाद स्वाइन फ्लू के नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले करीब तीन माह में स्वाइन फ्लू से चार मौत हो चुकी हैं। इनमें थराली विधायक मगन लाल शाह की मौत भी स्वाइन फ्लू से हुई थी। हाल में करीब 50 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे जा चुके हैं।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ अर्चना श्रीवास्तव का कहना है कि यह तय किया गया है कि प्रयोगशाला कोरोनेशन अस्पताल या दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल में खोली जाएगी। केंद्र की टीम ने इन स्वास्थ्य इकाईयों में सुविधाओं व संसाधनों का जायजा लिया है और उन्होंने बहुत ही सकारात्मक रिस्पांस दिया है। जल्द ही उत्तराखंड में अपनी स्वाइन फ्लू परीक्षण की सुविधा होगी।

बता दें कि प्रदेश में अभी केवल श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच होती है। लेकिन इसके लिए एक अच्छी खासी रकम मरीज को खर्च करनी पड़ती है। जबकि सरकारी लैब में मुफ्त जांच की सुविधा होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!