Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
देशमनोरंजन

आरोपों पर जवाब : महेश भट्ट, कंगना पर चिल्लाए जरूर थे, लेकिन जूता चप्पल नहीं फेंकी थी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जुलाई, 2020, मंगलवार। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस के बाद कंगना रनोट कई फिल्ममेकर्स पर फेवरेटिज्म और नेपोटिज़्म के आरोप लगा चुकी हैं। कंगना ने इस दौरान फिल्म मेकर महेश भट्ट पर भी आरोप लगाया था कि उन्होंने एक्ट्रेस की तरफ जूता फेंका था और हाथ उठाया था। कंगना के इन सनसनीखेज आरोपों के बाद हर कोई हैरान है, लेकिन अब राइटर शगुफ्ता रफीक ने इन आरोपों को गलत बताया है। शगुफ्ता रफीक, वो ही राइटर हैं जिन्होंने कंगना की दो फिल्में ‘वो लम्हे’ और ‘राज़ द मिस्ट्री कॉन्टिन्यूज’ लिखी हैं और लंबे वक्त से महेश भट्ट से जुड़ी हैं।

राइटर ने हाल ही में एक इंटरव्यू को इन आरोपों को गलत बताया है और उस वक्त की सच्चाई बताई है। राइटर ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर कंगना के साथ साल 2006 में ‘वो लम्हे’ के वक्त ऐसा कुछ हुआ तो फिर उन्होंने साल 2009 में विशेष फिल्म्स के साथ काम क्यों किया था। साथ ही उन्होंने कंगना से यह सवाल पूछा जाना चाहिए कि आखिर एक बार ऐसा होने पर उन्होंने वापस क्यों काम किया।

साथ ही जूता फेंकने वाली घटना को लेकर राइटर ने कंगना के आरोपों को पूरी तरह नकार दिया। हालांकि, राइटर ने यह भी माना कि उस दौरान महेश भट्ट, कंगना पर चिल्लाए जरूर थे, लेकिन जूता फेंकने वाली बात गलत है। राइटर ने इंटरव्यू में बताया, ‘फिल्म वो लम्हे के ट्रायल के दौरान कंगना रनोट शो में काफी देर से पहुंची थीं तो महेश भट्ट एक्ट्रेस पर चिल्लाए थे।’

राइटर ने आगे कहा, ‘उस समय शूटिंग का लेकर कोई मुद्दा था और कंगना ने एक फिल्म ठुकरा दी थी, जो उसका अधिकार है। हालांकि, वो पुरानी बातों को सामने ला रही हैं और कुछ ऐसा जोड़ रही हैं, जो कभी हुआ ही नहीं है। उस दौरान ट्रायल शो के लिए पूरी यूनिट मौजूद थी, जिसमें मोहित सूरी, मुकेश भट्ट और बाकी स्टार कलाकार शामिल थे।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!