Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में बिना इजाजत नहीं निकाल सकेंगे धार्मिक यात्रा

पुलिसकर्मियों की छुट्टी 4 मई 2022 तक रद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे आने वाले त्यौहार को देखते हुए समस्त जिला तथा पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट पर कर दिया है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अप्रैल 2022, मंगलवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे आने वाले त्यौहार को देखते हुए समस्त जिला तथा पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट पर कर दिया है। दिल्ली के साथ ही अन्य राज्यों में धार्मिक जुलूस के दौरान उपद्रव तथा दंगा होने के बीच में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद संजीदा हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि प्रदेश में किसी भी स्थान पर बिना जिला व पुलिस प्रशासन की विधिवत अनुमति के कोई धार्मिक जुलूस या फिर भी शोभायात्रा/ ना निकाली जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर जगह पर अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दिया जाए, जो पारंपरिक हों। इस दौरान किसी भी नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके साथ ही कहा है कि अगर किसी भी जगह पर धार्मिक कार्यक्रम के नाम पर माहौल बिगाडऩे का प्रयास हो तो फिर उससे बेहद सख्ती से निपटा जाए।

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही सभी जगह पर पुलिस की छुट्टियां 4 मई तक रद करने की घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस तथा जिला प्रशासन से पुराने तथा परंपरागत धार्मिक जुलूस को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाने और इस काम में जरा सा भी लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया।सीएम योगी आदित्यनाथ ने रमजान व ईद के साथ अक्षय तृतीया पर पुलिस को अधिक सतर्क व संवेदनशील रहने का निर्देश दिया। इसी क्रम में थानेदार से लेकर एडीजी तक अपने इलाके के प्रतिष्ठित लोगों, धर्म गुरु के साथ बैठक करें, ताकि इन त्योहारों के दौरान कोई भी गड़बड़ी न फैलाएं। त्योहारों की संवेदनशीलता को देखते हुए शरारत पूर्ण बयान देने वालों के साथ भी कड़ाई से पेश आया जाए। सभी जगह पर अराजक तत्वों पर कठोरता से कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी जगह पर अफवाह उड़ाकर प्रदेश तथा जिले की कानून-व्यवस्था बिगाडऩे वालों के खिलाफ भी बेहद सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। जिलों के पुलिस अफसरों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी नए धार्मिक जुलूस की परमिशन न दी जाए। पुराने धार्मिक जुलूस के रूट और जुलूस के समय पर अफसर ध्यान दें। जुलूस के रूट पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए। मुख्यमंत्री ने त्योहारों के मद्देनजर ही चार मई तक थानेदार से लेकर पुलिस कप्तान, डीएम कमिश्नर तक की छुट्टियां रद कर दी हैं। इतना ही नहीं जो भी अफसर छुट्टी पर चल रहे हैं वह 24 घंटे के अंदर अपनी जगह पर वापस आएंगे। छुट्टी पर चल रहे अफसरों की वापसी को मुख्यमंत्री कार्यालय खुद सुनिश्चित करेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट आदेश दिया कि ‘किसी भी धार्मिक कार्यक्रम पूजा पाठ निर्धारित स्थान पर ही हो। सड़क पर यातायात बाधित करने वाला कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं होना चाहिए। धार्मिक स्थलों पर माइक लगाने को लेकर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट आदेश दिया कि माइक का प्रयोग किया जा सकता है लेकिन यह सुनिश्चित हो कि माइक की आवाज उस परिसर से बाहर न जाए, ताकि अन्य लोगों को असुविधा ना हो। इसके साथ ही नए जगह पर माइक लगाने की अनुमति न दी जाए। प्रदेश के सभी जगह पर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। उनके जरिए निगरानी रखी जाए और हर शाम पुलिस फोर्स इलाके की पेट्रोलिंग करे।’ 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!