Breaking News :
>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
फिल्म-जगत

‘द पनिशर: वन लास्ट किल’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां देख पाएंगे सीरीज

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 मार्च 2026, देहरादून। मार्वल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लोकप्रिय एंटी-हीरो फ्रैंक कैसल एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। मार्वल टेलीविजन ने अपनी नई स्पेशल प्रेजेंटेशन ‘द पनिशर: वन लास्ट किल’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है।

मार्वल ने सोशल मीडिया पर सीरीज का पोस्टर जारी करते हुए बताया कि यह खास प्रेजेंटेशन 12 मई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस पर स्ट्रीम होगी। इस घोषणा के साथ ही फैंस को फ्रैंक कैसल की दमदार वापसी का इंतजार शुरू हो गया है।

इस सीरीज में एक बार फिर अभिनेता जॉन बर्न्थल ‘द पनिशर’ के किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले वह ‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ में भी इस किरदार को निभा चुके हैं। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में बर्न्थल न केवल मुख्य भूमिका में हैं, बल्कि उन्होंने इसके लेखन में भी योगदान दिया है।

‘द पनिशर’ का किरदार मार्वल कॉमिक्स पर आधारित है, जिसमें फ्रैंक कैसल एक पूर्व मरीन सैनिक होता है। अपने परिवार की हत्या के बाद वह अपराधियों के खिलाफ खतरनाक अंदाज में न्याय करता है। यही वजह है कि यह किरदार फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है।

गौरतलब है कि ‘द पनिशर’ का पहला सीजन 2017 और दूसरा सीजन 2019 में रिलीज हुआ था। इसके बाद नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज को बंद कर दिया था, लेकिन बाद में डिज्नी ने इसके अधिकार हासिल कर इसे फिर से अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया।

अब ‘द पनिशर: वन लास्ट किल’ के जरिए इस कहानी को नए अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसमें एक बार फिर एक्शन, बदला और सस्पेंस का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!